delhi assembly security breach si and asi suspended speaker warned दिल्ली एसेंबली की सुरक्षा में चूक पर ऐक्शन; SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने चेताया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली एसेंबली की सुरक्षा में चूक पर ऐक्शन; SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने चेताया

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुरुआती जांच के आधार पर लापरवाही बरतने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

Tue, 7 April 2026 11:18 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, नई दिल्ली
share
दिल्ली एसेंबली की सुरक्षा में चूक पर ऐक्शन; SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने चेताया

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को दोपहर के वक्त हुई सेंधमारी के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को ऐक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि घटना की शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने के आरोपी पीलीभीत के सरबजीत को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस को मिली सरबजीत की 8 दिन की रिमांड

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर सुरक्षाकर्मियों की जान खतरे में डाली। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने आठ दिन की मंजूरी दी। अब एजेंसियां आरोपी सरबजीत से घटना की वजह और किसी संभावित साजिश के बारे में पूछताछ करेंगी।

आरोपी किसान आंदोलन से प्रभावित

बता दें कि सोमवार दोपहर को यूपी नंबर की एसयूवी दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर पहुंची और बैरियर तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गई। इस कार को आरोपी सरबजीत चला रहा था। शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी किसान आंदोलन से प्रभावित है। उसने सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट शेयर किए हैं।

स्पीकर ने अधिकारियों को चेताया

इस बीच विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को साफ चेताया है कि विधानसभा की सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और परिसर में हुई सुरक्षा चूक को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। स्पीकर ने निर्देश दिए हैं कि सभी गेटों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर्स लगाए जाएं और एंट्री सिस्टम को बेहतर बनाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है दिल्ली विधानसभा में घुसने वाला नकाबपोश, कैसे उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां

तैयारी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोपी सरबजीत को तुरंत पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की तैयारी के साथ जिम्मेदारी तय करना भी जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस मिलकर काम करें ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को पल-पल की जानकारी एक-दूसरे से साझा करने के निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा में घुसने वाला 8 दिन की पुलिस कस्टडी में, किसान आंदोलन से कनेक्श

सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश

विधानसभा के एंट्री सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर गेट पर सख्त निगरानी और मजबूत बैरियर होनी चाहिए। हर गेट पर दिल्ली पुलिस और CRPF के कम से कम दो ट्रेंड जवान तैनात रहें जिनके पास जरूरी उपकरण और हथियार हों। बिना जांच और इजाजत के कोई भी गाड़ी अंदर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने परिसर के भीतर की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल पेट्रोलिंग गाड़ी तैनात करने के लिए भी आदेश दिए तो लगातार चक्कर लगाती रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्ती भर भी चूक स्वीकार्य नहीं; दिल्ली विधानसभा मामले पर क्या बोले स्पीकर

(एएनआई और पीटीआई के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।