Modi government completes 12 years, needs accountability for 24 crore jobs; AAP MPs on budget मोदी सरकार को 12 साल पूरे हो रहे, 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए; बजट पर आप सासंद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार को 12 साल पूरे हो रहे, 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए; बजट पर आप सासंद

इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किए हैं। उन्होंने नौकरी, काला धन, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों को ध्यान दिलाते हुए कहा- मैं ये सवाल सरकार से पूछना चाहता हूं।

Sun, 1 Feb 2026 04:18 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मोदी सरकार को 12 साल पूरे हो रहे, 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए; बजट पर आप सासंद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किए हैं। उन्होंने नौकरी, काला धन, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों को ध्यान दिलाते हुए कहा- मैं ये सवाल सरकार से पूछना चाहता हूं।

24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा- सबसे बड़ी बात है- जब पहली बार प्रधानमंत्री जी ने शपथ ली थी, तो देश के युवाओं को यकीन दिलाया था कि 2 करोड़ नौकरियां हर साल देंगे। तो 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए। 12 साल सरकार के पूरे होने जा रहे हैं। रोजगार देने के वादे का क्या हुआ?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट 2026 पर क्या बोले सीएम भजनलाल? प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने ये कहा
ये भी पढ़ें:मरुधर: राजस्थान के थार का जल गणित, बड़े राज्य में सबसे कम पानी की कहानी

काला धन, किसान की आय दोगुनी पर भी सवाल

रोजगार के बाद किसान और काला धन पर भी सवाल उठाए। संजय सिंह ने आगे कहा- किसान के फसल का दाम दोगुना करने के वादे का क्या हुआ? ये सवाल सरकार से पूछना चाहते हैं- काला धन लाने का आपने वादा किया था, उसका क्या हुआ? आज विदेशों में भारत का पैसा, बैंकों का पैसा लूटकर बैठे हैं। उसका क्या हुआ? अपनी बात रखते हुए कहा- आपको इन सब सवालों के जवाब देने चाहिए।

महंगाई और टैक्स सिस्टम पर भी बोले

महंगाई का सवाल है, तो आपको बताना चाहिए कि इस बजट के जरिए मंहगाई को कैसे कम करने का काम करेंगे। टैक्स सिस्टम कभी आप बढ़ाते हैं, कभी एकाएक घटाते हैं। इस तरह देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया है, वो कैसे पटरी पर लाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।