What did CM Bhajan Lal, Deputy CMs Premchand Bairwa and Diya Kumari say about Budget 2026 बजट 2026 पर क्या बोले सीएम भजनलाल? डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने ये कहा, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

बजट 2026 पर क्या बोले सीएम भजनलाल? डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने ये कहा

राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट 2026 को समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ने भी इस बजट को सकारात्मक बताते हुए ट्वीट किए। 

Sun, 1 Feb 2026 03:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
बजट 2026 पर क्या बोले सीएम भजनलाल? डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने ये कहा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को राजस्थान की भाजपा सरकार ने खूब सराहा है। राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट 2026 को समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ने भी इस बजट को सकारात्मक बताते हुए ट्वीट किए। जानिए राज्य की सरकार के तीन दिग्गजों ने क्या कुछ कहा-

सीएम भजनलाल ने क्या कहा?

सीएम ने आगे लिखा- यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है।

इस बजट के तीन कर्तव्य हैं - निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर, और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना। आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी बजट को सराहा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। आज इस जनकल्याणकारी बजट को लाइव देखने का अवसर मिला, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उनकी सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता यह बजट राष्ट्र निर्माण की सामूहिक भावना को और मजबूती देता है।

माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ-साथ किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है। नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सशक्त बनाने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने क्या कहा?

प्रेमचंद बैरवा ने अपने एक्स अकाउंट पर किए ट्वीट में लिखा- यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देता है। आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास और सामाजिक संतुलन तीनों का समन्वय इस बजट को विशेष बनाता है।

युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए की गई घोषणाएँ देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगी। साथ ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर करेंगे। यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।