mission yamuna 1000 crore mega projects approved by delhi chief minister rekha gupta दिल्ली में यमुना की बदलेगी सूरत; CM की 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में यमुना की बदलेगी सूरत; CM की 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

दिल्ली सरकार ने यमुना के कायाकल्प की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई और बेहतर जल प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। 

Sun, 24 May 2026 05:00 PMKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में यमुना की बदलेगी सूरत; CM की 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

दिल्ली में यमुना नदी की सूरत बदलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'मिशन यमुना' के तहत नजफगढ़ नाले की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट और जल प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि पलूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार का अभियान पूरे साल यानी 365 दिन चलता रहेगा।

इस भारी भरकम फंड को नजफगढ़ नाले की पूरी सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने और पूरी दिल्ली में पानी के अच्छे इंतजाम के लिए रखा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री मंनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ देश में बनी नई एयर प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का मुआयना किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पलूशन के खिलाफ सरकार की लड़ाई लगातार जारी है। यह कोई सीजनल कोशिश नहीं वरन पूरे साल 365 दिन चलने वाला महा अभियान है। इसी प्रयास के तहत मैंने अपने कैबिनेट सहयोगी मंजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ ‘मेड इन इंडिया’ अत्याधुनिक एयर प्यूरिफिकेशन का मुआयना किया।

इस एयर प्यूरीफायर में बिना फिल्टर एसटीआर 101 सिस्टम लगा है। सत गुरु राम सिंह मार्ग पर ऐसे 21 डिवाइस पहले ही लगाए जा चुके हैं। यह अपने आप साफ होने वाला एक आधुनिक सिस्टम है। यह हर घंटे करीब 3 लाख लीटर हवा को साफ करता है। यह सिस्टम धुएं, धूल, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे खतरनाक पलूशन को रोकने में भी कारगर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना में क्यों सफेद झाग? दिल्ली में पलूशन फैलाने वाली इकाइयों पर ऐक्शन के आदेश

यही नहीं पलूशन को कम करने के लिए अधिकारियों ने पहली स्वदेशी प्रदूषण रोधी गन का जायजा लिया। इस जीरो एमिशन एंटी-स्मॉग सिस्टम, ईवी माउंटेड एंटी स्मॉग गन से बिल्कुल भी पलूशन नहीं होता। इसको कीर्ति नगर और मायापुरी जैसे उन इलाकों में लगाया गया है जहां भारी भरकम ट्रैफिक रहता है। यह गाड़ी सड़क की धूल और गाड़ियों के धुएं को कम करने में मदद करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पलूशन: लापरवाही पर सरकारी संस्थानों पर भी होगा एक्शन, FIR के आदेश

इतना ही नहीं जांच टीम ने कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास लगे पवन 3 पलूशन कंट्रोल डिवाइस (PAWAN III) की भी पड़ताल की। इस मशीन को गाड़ियों से निकलने वाले जहरीले धुएं को मौके पर ही पलूशन मुक्त करने के लिए लगाया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पवन 3 (PAWAN III) की वजह से इलाके के पलूशन में काफी कमी आई है। पलूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार की मुहिम पूरे साल 365 दिन लगातार चलती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 5 साल से पहले नहीं बेच पाएंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या है इसकी वजह?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।