Minor girl private parts pinched in Bhutiya Ghar play at Ghaziabad society during Republic Day celebration गणतंत्र दिवस के नाटक में बच्ची के प्राइवेट पार्ट नोंचता रहा दरिंदा, गाजियाबाद की सोसाइटी में गंदी हरकत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गणतंत्र दिवस के नाटक में बच्ची के प्राइवेट पार्ट नोंचता रहा दरिंदा, गाजियाबाद की सोसाइटी में गंदी हरकत

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक मासूम बच्ची से शर्मनाक और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची और उसके भाई ने सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'भूतिया घर' नामक एक एक नाटक में हिस्सा लिया था।

Thu, 29 Jan 2026 01:42 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गणतंत्र दिवस के नाटक में बच्ची के प्राइवेट पार्ट नोंचता रहा दरिंदा, गाजियाबाद की सोसाइटी में गंदी हरकत

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक मासूम बच्ची से शर्मनाक और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची और उसके भाई ने सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'भूतिया घर' नामक एक एक नाटक में हिस्सा लिया था, तभी सोसाइटी के एक स्टाफ द्वारा कथित तौर पर बच्ची के साथ अश्लीलता की गई। पीड़ित बच्ची की मां की ओर से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सोसाइटी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें रेजिडेंट्स और उनके बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर 'भूतिया घर' नामक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें उनकी 12 वर्षीय पुत्री और बेटे ने हिस्सा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में चल रहा था न्यूड वीडियो कॉल रैकेट, गंदी हरकतें करतीं 7 लड़कियां पकड़ीं

बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर भी नहीं रुका हैवान

आरोप है कि 'भूतिया घर' के भीतर मौजूद सोसाइटी के स्टाफ अजीत कुमार पासवान ने उनकी बेटी के साथ न सिर्फ अश्लीलता की, बल्कि हैवान की भांति उसे नोंचा भी। महिला का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी चीखती-चिल्लाती रही और आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोंचता रहा। कुछ देर बेटे और उसके साथियों ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और वह बेटी के साथ लगातार अश्लीलता करता रहा।

बेटी ने मां को बताई आपबीती

महिला का कहना है कि बेटी किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर आई और जब उसने रोते-बिलखते हुए आपबीती बताई तो वह हैरान रह गई। इसके बाद उसने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 27 जनवरी को आरोपी अजीत कुमार पासवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीवनभर बोल नहीं पाएगा विपिन, 'रीलबाज' पत्नी ने दांत से काट अलग की थी पति की जीभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।