jeevanbhar bol nahi payega vipin reelbaj patni ne daant se kaat kar alag kar di thi pati ki jeebh in ghaziabad modinagar अब जीवनभर बोल नहीं पाएगा विपिन, 'रीलबाज' पत्नी ने दांत से काट अलग की थी पति की जीभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अब जीवनभर बोल नहीं पाएगा विपिन, 'रीलबाज' पत्नी ने दांत से काट अलग की थी पति की जीभ

गाजियाबाद के मोदीनगर में रील के चक्कर में खाना नहीं बनाने के विवाद में पत्नी ने जिस युवक विपिन की जीभ काट ली थी, उसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर उसकी जीभ को फिर से जोड़ पाने में नाकाम रहे। इसके चलते पीड़ित विपिन अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा।

Thu, 29 Jan 2026 09:33 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
अब जीवनभर बोल नहीं पाएगा विपिन, 'रीलबाज' पत्नी ने दांत से काट अलग की थी पति की जीभ

गाजियाबाद के मोदीनगर में रील के चक्कर में खाना नहीं बनाने के विवाद में पत्नी ने जिस युवक विपिन की जीभ काट ली थी, उसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर उसकी जीभ को फिर से जोड़ पाने में नाकाम रहे। इसके चलते पीड़ित विपिन अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा। हालांकि, परिजनों ने उसकी कटी हुई जीभ अब भी फ्रिज में संभालकर रखी हुई है।

विपिन को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह अपने घर पहुंच गया। युवक सदमे में है और किसी को अपने कमरे में घुसने नहीं दे रहा। युवक ने इशारे में बताया कि अब वह अपनी पत्नी से जिंदगी भर संबंध नहीं रखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में चल रहा था न्यूड वीडियो कॉल रैकेट, गंदी हरकतें करतीं 7 लड़कियां पकड़ीं

मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में 19 जनवरी की रात खाना बनाने के विवाद में पत्नी ईशा ने दांत से अपने पति विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी थी।

इस मामले में विपिन की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया था। परिजनों ने विपिन को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को विपिन की मेरठ के अस्पताल से छुट्टी हो गई और वह अपने घर आ गया। विपिन के भाई सन्नी ने बताया कि डॉक्टर कटी हुई जीभ जोड़ने में नाकाम रहे और अब विपिन जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा।

परिजनों ने कटी हुई जीभ को फ्रीज में रखा

सन्नी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि यदि जीभ की प्लास्टिक सर्जरी कर देंगे, तब भी विपिन पहले जैसे नहीं बोल पाएगा। परिजनों ने कोर्ट में केस की गवाही के लिए कटी हुई जीभ को संभाल कर रखा हुआ है। सन्नी ने बताया कि अब वह जिंदगीभर ईशा से कोई संबंध नहीं रखेगा।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि अब इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। परिवार ने बताया कि ईशा ने कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले थे। रील के चक्कर में ईशा ने खाना भी नहीं बनाया था। जब विपिन ड्यूटी से घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगा तो विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में झड़प हुई तो उसने अपने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में सिपाही समेत 2 धरे, कारोबारी को आयकर का फर्जी नोटिस भेज हड़पी रकम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।