Minor boys rape 6-year-old girl in Delhi; 2 arrested, third absconding दिल्ली में नाबालिगों लड़कों ने 6 साल की बच्ची का किया रेप; 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में नाबालिगों लड़कों ने 6 साल की बच्ची का किया रेप; 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। दो आरोपियों को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Tue, 27 Jan 2026 02:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में नाबालिगों लड़कों ने 6 साल की बच्ची का किया रेप; 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 18 जनवरी को हुई थी। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नाबालिगों ने 6 साल की मासूम का किया रेप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन नाबालिगों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। दो आरोपियों को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियों के बीच खड़े रहे जांबाज, दिल्ली को बचाने वाले 13 जाबाजों को मिला सम्मान
ये भी पढ़ें:डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने से छिड़ी जंग, NCR की सोसाइटी में चलीं लाठियां

बच्ची का बयान दर्ज कर हुई शिकायत

पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उसे आवश्यक चिकित्सकीय सहायता और काउंसलिंग दी जा रही है। बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है।

तीसरे आरोपी को तलाश रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, फरार नाबालिग को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।