4 Anti-Terror Ops, 13 Officers, Gallantry Awards For Delhi Police Special Cell ग्रेनेड, गोलियां और मुठभेड़… सेकेंडों में टला था धमाका! दिल्ली को बचाने वाले 13 जांबाजों को सम्मान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेनेड, गोलियां और मुठभेड़… सेकेंडों में टला था धमाका! दिल्ली को बचाने वाले 13 जांबाजों को सम्मान

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के 13 अफसरों को 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री (PMG) से सम्मानित किया गया है।

Sun, 25 Jan 2026 08:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ग्रेनेड, गोलियां और मुठभेड़… सेकेंडों में टला था धमाका! दिल्ली को बचाने वाले 13 जांबाजों को सम्मान

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के 13 अफसरों को 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री (PMG) से सम्मानित किया गया है। इन अफसरों ने चार अलग-अलग हाई रिस्क एंटी-टेरर ऑपरेशनों में अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों का सामना किया और दिल्ली को बड़े हमलों से बचाया।

इन ऑपरेशनों में अफसरों का सामना हिज्बुल मुजाहिदीन, ISIS और खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े आतंकियों से हुआ। इन आतंकियों ने गिरफ्तारी के दौरान भारी फायरिंग की, लेकिन स्पेशल सेल की जाबाजी और तत्परता से सभी खतरे टाल दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, जानिए नाम और सामाजिक योगदान
ये भी पढ़ें:डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने से छिड़ी जंग, NCR की सोसाइटी में चलीं लाठियां

हिज्बुल कमांडर को किया ढेर

मयूर विहार के डीएनडी टोल प्लाजा के पास मई में हुए एक ऑपरेशन में एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में SI राजीव कुमार और SI शिबू आरएस की टीम ने आतंकी जावेद अहमद मट्टू उर्फ इरशाद अहमद मल्ला उर्फ एहसान को इंटरसेप्ट किया। गिरफ्तारी के दौरान 10 लाख रुपये के इनामी इस हिज्बुल कमांडर ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। बदले में जवानों ने उसको ढेर किया था। वह जम्मू-कश्मीर में 5 सुरक्षा कर्मियों की हत्या सहित 11 आतंकी मामलों में वांछित था।

ISIS मॉड्यूल का खात्मा

दूसरा ऑपरेशन तुगलकाबाद गांव के पास हुआ, जहां इंस्पेक्टर मनोज के नेतृत्व में SI अंशु चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल अलीम अहमद की टीम ने ISIS समर्थित आतंकी रिजवान अली को मुठभेड़ में पकड़ा। रिजवान एनआईए का वांछित था और पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देश पर आईईडी तैयार कर रहा था। इस मुठभेड़ में दो अफसरों को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली।

खालिस्तानी साजिश नाकाम

मयूर विहार में ही एक अन्य ऑपरेशन में इंस्पेक्टर अमित नारा की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम ने खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े दो हथियारबंद आतंकियों को पकड़ा। ये आतंकी कनाडा स्थित अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के लिए काम कर रहे थे और दिल्ली में खालिस्तानी गतिविधियों को विस्तार देने की योजना बना रहे थे।

ISBT पर बड़ा हादसा टला

सबसे ज्यादा सेंसिटिव ऑपरेशन सराय काले खां ISBT के पास हुआ, जहां इंस्पेक्टर निशांत, इंस्पेक्टर मंजीत जगलान और एसआई अमित भाटी की टीम ने ग्रेनेड लेकर घूम रहे आरोपी को सेकंडों में काबू कर लिया। आरोपी से हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे पिन निकालने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई से भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा हादसा टल गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।