MCD to introduce uniform policy for RWAs in Delhi 200 bed hospital to be built in Kingsway Camp दिल्ली में RWA के लिए एक समान नीति ला रहा MCD, किंग्सवे कैंप में 200 बेड का अस्पताल बनेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में RWA के लिए एक समान नीति ला रहा MCD, किंग्सवे कैंप में 200 बेड का अस्पताल बनेगा

दिल्ली नगर निगम प्रशासन के अधीनस्थ पार्कों के रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को पूरी दिल्ली में एक समान किया जा रहा है। नगर निगम पूरी दिल्ली की आरडब्ल्यूए के लिए एक कॉमन पॉलिसी ला रहा है।

Thu, 19 Feb 2026 08:46 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव/नई दिल्ली
share
दिल्ली में RWA के लिए एक समान नीति ला रहा MCD, किंग्सवे कैंप में 200 बेड का अस्पताल बनेगा

दिल्ली नगर निगम प्रशासन के अधीनस्थ पार्कों के रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को पूरी दिल्ली में एक समान किया जा रहा है। नगर निगम पूरी दिल्ली की आरडब्ल्यूए के लिए एक कॉमन पॉलिसी ला रहा है। इस संबंध में निगम की सदन की बैठक में अगले सप्ताह सोमवार को प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

इससे दिल्ली की प्रत्येक आरडब्ल्यूए को एक समान वित्तीय सहायता राशि निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक आरडब्ल्यूए को अब निगम के पार्कों के रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए प्रत्येक एकड़ के अनुसार 13 हजार 500 रुपये प्रति महीना प्रदान किया जाएगा।

निगम की यह सार्वजनिक निजी साझेदारी योजना (पीपीपी स्कीम) पूर्ववर्ती तीनों नगर निगमों के कार्यकाल से चली आ रही है। इसमें पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय सहायता राशि को 8,660 रुपये प्रति वर्ग मीटर पार्कों के लिए प्रति महीना आरडब्ल्यूए व गैर सरकारी संगठनों को दी जाती थी। इसी की तर्ज पर पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पार्कों के लिए आठ हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति महीना आरडब्ल्यूए को दी जाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MCD को अदालत की फटकार, संपत्ति विवाद मामले में डीसी को तलब किया
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 49 गांवों के 500 वर्ग मीटर मकान को प्रॉपर्टी टैक्स से मिलेगी छूट

जबकि पूर्ववर्ती दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा 13500 रुपये पार्कों के लिए प्रति एकड़ प्रति महीना के अनुसार आरडब्ल्यूए को वित्तीय सहायता राशि दी जाती थी। अब निगम के एकीकरण के बाद निगम प्रशासन निगम के पार्कों के रखरखाव संचालन के लिए प्रदान होने वाली इस वित्तीय सहायता राशि को पूरी दिल्ली में सभी आरडब्ल्यूए के लिए एक समान कर रहा है।

पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए भी प्रति एकड़ के हिसाब से पहले वित्तीय राशि थी। अब सभी के लिए 13500 रुपये की राशि प्रत्येक आरडब्ल्यूए को प्रदान की जाएगी।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि इस तरह की योजना से निगम के 15 हजार पार्कों के रखरखाव और संचालन को नई गति मिलेगी। इसमें सभी आरडब्ल्यूए नियम अनुसार पंजीकृत होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली को एक साथ मिली 24 अटल कैंटीनों की सौगात, CM बोलीं-शहर में कोई भूखा ना सोए

किंग्सवे कैंप में दो सौ से अधिक बेड का अस्पताल बनेगा

इसके अतिरिक्त निगम प्रशासन दो सौ से अधिक बैड के लिए किंग्सवे कैंप में एक नए अस्पताल का निर्माण करेगा। इसकी रूपरेखा और अन्य वित्तीय प्रशासन कार्यों को लेकर भी प्रस्ताव पेश होगा। इसमें एक एजेंसी को अस्पताल की पूरी रूपरेखा तैयार करने के लिए कमान सौंपी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।