दिल्ली-NCR में 4 दिन बारिश, एक दिन येलो अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने एकबार फिर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। दो अप्रैल को राहत रहेगी पर 3 और 4 अप्रैल को फिर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में मौसम की आंखमिचौली जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद एक दिन यानी दो अप्रैल को बारिश नहीं होगी। IMD के अनुसार, 3 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
2 अप्रैल को नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को बारिश नहीं होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने इस दिन अधिकतम तापमान के 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इस दिन दोपहर के वक्त हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इसके बाद 3 अप्रैल को दिल्ली-NCR मौसम के बदलने का अनुमान है।
3 अप्रैल को आंधी-बारिश की चेतावनी
दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 3 अप्रैल को आंधी बारिश वाला मौसम एकबार नजर आने का अनुमान है। इस दिन बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
4 अप्रैल को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो 4 अप्रैल को मौसम के तेवर और तीखे हो जाएंगे। मौसम विभाग ने इस दिन दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई। इस दोपहर या शाम के समय दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। कभी-कभी यह 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
6 और 7 अप्रैल को नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बारिश नहीं होगी लेकिन आंशिक रूप से हल्के बादल रहने से मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार; 5, 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।




साइन इन