rain thunderstorm and lightning in bihar imd predicts bihar weather in april Bihar Weather: बिहार में अप्रैल में भी रहेगा बारिश का दौर, इस दिन वज्रपात और तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में अप्रैल में भी रहेगा बारिश का दौर, इस दिन वज्रपात और तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों के लिए मौसम शुष्क रजूरर रह सकता है लेकिन इसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर लौटेगा। 04 अप्रैल को कैमूर, बक्सर औऱ रोहतास में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

Wed, 1 April 2026 07:48 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में अप्रैल में भी रहेगा बारिश का दौर, इस दिन वज्रपात और तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में मार्च के बाद अब अप्रैल के महीने भी मौसम लोगों को चौंका सकता है। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 अप्रैल को बिहार के कैमूर, बक्सर, और रोहतास जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके बाद 02 और 03 अप्रैल को लोगों को बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों के लिए मौसम शुष्क रजूरर रह सकता है लेकिन इसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर लौटेगा। 04 अप्रैल को कैमूर, बक्सर औऱ रोहतास में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 05 अप्रैल को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। 06 अप्रैल को पूरे बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दिन बिहार के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन या वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले बेटी की हत्या फिर प्रेमी को मार डाला, बिहार में पिता और मामा का खूनी खेल
ये भी पढ़ें:बिहार: जाओ बेटी, हम नहीं बचेंगे;नालंदा के शीतला मंदिर में मौतों के बाद अब मातम

भागलपुर में कैसा है मौसम

भागलपुर जिले मेंदिन में मंगलवार को गर्मी का सितम रहा, लेकिन देर रात आई आंधी ने पूर्वानुमान को सही ठहरा दिया। देर रात आई आंधी शहर की बिजली आधे घंटे तर ठप रही। वहीं सड़कों पर धूल उड़ने और अंधेरा होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। इससे पहले दिन में तपिश बढ़ी तो गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अगले दो दिनों में न केवल गर्मी का सितम और बढ़ जाएगा, बल्कि रात में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस उछल गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के पुनपुन में ऑटो के अंदर महिला से गैंगरेप, 3 युवकों पर संगीन आरोप

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से लेकर पांच अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान दिन एवं रात के तापमान में दिन-ब-दिन वृद्धि होगी तो तीन अप्रैल को दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा। जबकि छह अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।