Rain Alert Issued for 7 States Rajasthan Braces for Severe Storms Weather Forecast for Delhi-NCR, UP and Bihar 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तो आएगी भीषण आंधी; दिल्ली-NCR से UP-बिहार का मौसम, Weather Hindi News - Hindustan
More

7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तो आएगी भीषण आंधी; दिल्ली-NCR से UP-बिहार का मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 अप्रैल तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद 4 से 6 अप्रैल के बीच तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Wed, 1 April 2026 10:22 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share
7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तो आएगी भीषण आंधी; दिल्ली-NCR से UP-बिहार का मौसम

IMD Mausam Samachar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए आगामी दिनों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 2 अप्रैल से सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

आईएमडी का कहना है 3 और 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की विशेष चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

मैदानी राज्यों की बात करें तो यहां भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

UP में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। बिहार में राज्य में 6 और 7 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण आंधी का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 1 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इसके बाद 3, 4 और 6 अप्रैल को पूरे राजस्थान में मौसम खराब रह सकता है। 6 और 7 अप्रैल को राज्य में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 अप्रैल को विशेष रूप से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 और 2 अप्रैल को 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली विनाशकारी हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके लिए विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तापमान का क्या हाल?

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 अप्रैल तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद 4 से 6 अप्रैल के बीच तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 2 से 6 अप्रैल के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।