faridabad gang rape victim undergo surgery haryana women commission takes cognisance फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता की होगी एक और सर्जरी, पुलिस से ऐक्शन रिपोर्ट तलब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता की होगी एक और सर्जरी, पुलिस से ऐक्शन रिपोर्ट तलब

हरियाणा महिला आयोग ने फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना का संज्ञान लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। इस बीच नया खुलासा हुआ है कि पीड़िता के साथ हैवानियत की घटना किसी सामान्य वैन में नहीं वरन एंबुलेंस में हुई थी। 

Sun, 4 Jan 2026 05:09 PMKrishna Bihari Singh भाषा, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता की होगी एक और सर्जरी, पुलिस से ऐक्शन रिपोर्ट तलब

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना का संज्ञान लिया है और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। इस बीच पुलिस ने केस में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पीड़िता के साथ हैवानियत की घटना किसी सामान्य वैन में नहीं वरन एंबुलेंस में हुई थी। आरोपी एंबुलेंस में ड्राइवर और हेल्पर का काम करते थे। आरोपी यूपी के मथुरा और झांसी के निवासी बताए जाते हैं। आरोपी जेल में हैं जबकि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता की एक और सर्जरी होने वाली है।

ऐक्शन रिपोर्ट तलब

इस बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग ने फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पीड़िता के परिवार से भी बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब स्थिर बनी है।

पीड़िता की होगी एक और सर्जरी

डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि पीड़िता के चेहरे पर गहरे घाव थे। इसके लिए शनिवार को उसकी सर्जरी की गई। कंधे में फ्रैक्चर के इलाज के लिए एक और सर्जरी होनी बाकी है। महिला की सहमति के बाद उसके दाहिने कंधे के फ्रैक्चर की सर्जरी की जाएगी। वहीं पुलिस के अनुसार, पीड़िता फरीदाबाद के सेक्टर 23 स्थित अपनी दोस्त के घर गई थी।

लिफ्ट देने के बहाने हैवानियत

घर लौटते समय उसने ऑटो रिक्शा से एनआईटी 2 चौक तक का सफर किया और फिर मेट्रो चौक तक पैदल गई। महिला सोमवार रात अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस के ड्राइवर और उसके साथी ने उसे लिफ्ट दी। घर छोड़ने के बजाय आरोपी उसे गुरुग्राम की ओर ले गए और चलती एम्बुलेंस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में ही हुई थी हैवानियत
ये भी पढ़ें:गुजरात में रिश्ते शर्मसार, बच्ची संग कई दिनों तक हैवानियत करते रहे मामा और भाई

मजिस्ट्रेट के सामने होगी आरोपियों की पहचान

आरोपी सुबह करीब 3 बजे पीड़िता को फरीदाबाद के राजा चौक के पास सड़क पर फेंक कर वे फरार हो गए। महिला आयोग की दखल के बाद मामले में पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है। मथुरा और झांसी के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की हालत ठीक होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों की पहचान कराई जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।