Maulana who commented on MP Dimple Yadav beaten up in Noida TV studio - VIDEO डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा के TV स्टूडियो में पिटाई- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा के TV स्टूडियो में पिटाई- VIDEO

ये वीडियो नोएडा के एक न्यूज रूम के टीवी स्टूडियो का है। वीडियो में दिखाई देता है कि मौलाना खड़े हैं, तभी कुछ लोग आगे बढ़ते हैं और उन पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं।

Tue, 29 July 2025 04:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा के TV स्टूडियो में पिटाई- VIDEO

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो नोएडा के एक न्यूज रूम के टीवी स्टूडियो का है। वीडियो में दिखाई देता है कि मौलाना खड़े होते हैं, तभी कुछ लोग आगे बढ़ते हैं और उन पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं। जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाले लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मौलाना का पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग सामने से आते हैं और मौलाना को घेर लेते हैं। इससे पहले मौलाना साजिद रशीदी कुछ समझ पाते सपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। पिटाई करने वाले इन कार्यकर्ताओं के नाम सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी, सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्रसभा का प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टूडियो से निकल मुझे जाना था FIR के लिए, पहले ही हमला कर दिया: साजिश रशीदी
ये भी पढ़ें:सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा

इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपनी राष्ट्रीय नेता का अपमान सहन नहीं कर सकते। इसलिए उन लोगों ने मौलाना साजिद रशीदी को अपमान करने की सजा दी है। दरअसल मौलाना ने कुछ दिन पहले सासंद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके चलते राजनीतिक घमासान के बाद पिटाई का मामला सामने आया है। अब आपको बताते हैं कि मौलाना ने सांसद के बारे में क्या टिप्पणी की थी।

मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद द्वारा एक मस्जिद का दौरा किए जाने के दौरान पहने गए कपड़ों पर टिप्पणी की थी। डिंपल यादव के मस्जिद में जाने के फोटो-वीडियो सामने आए तो मौलाना ने कहा- मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतरमा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतरमा थीं डिंपल यादव। उनकी पीठ का फोटो देख लीजिए। नंगी बैठी हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।