सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा
Lucknow News - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मौलाना साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सपा नेता प्रवेश यादव द्वारा विभूतिखंड थाने...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के मामले में विभूतिखंड थाने में मौलाना साजिद के खिलाफ रविवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा सपा नेता प्रवेश यादव ने दर्ज कराया है। प्रवेश यादव यहां चिनहट इलाके के गंगोत्री लेक व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। इसमें लिखा कि मौलाना साजिद ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी कर पूरे समाज को ठेस पहुंचाई है। यह सिर्फ एक महिला की गरिमा को ठेस नहीं पहुंची, बल्कि समाज की हर महिला इस टिप्पणी से आहत है। मौलाना द्वारा सार्वजनिक मंच (टीवी चैनल) से इस तरह की अशोभनीय स्त्री विरोधी टिप्पणी से सौहार्द बिगड़ सकता है।
तमाम महिलाओं की भावनाएं आहत हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन