maulana sajid rashidi says attacked by samajwadi party leaders स्टूडियो से निकल मुझे जाना था FIR के लिए, पहले ही हमला कर दिया: साजिद रशीदी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

स्टूडियो से निकल मुझे जाना था FIR के लिए, पहले ही हमला कर दिया: साजिद रशीदी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मंगलवार को पिटाई कर दी गई। एक न्यूज डिबेट शो में हिस्सा लेने के लिए नोएडा पहुंचे रशीदी पर स्टूडियों में ही हमला कर दिया गया।

Tue, 29 July 2025 06:32 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
स्टूडियो से निकल मुझे जाना था FIR के लिए, पहले ही हमला कर दिया: साजिद रशीदी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मंगलवार को पिटाई कर दी गई। एक न्यूज डिबेट शो में हिस्सा लेने के लिए नोएडा पहुंचे रशीदी पर स्टूडियों में ही हमला कर दिया गया। मौलाना ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ ऐसा किया है। रशीदी ने कहा कि उन्हें तीन दिन से लगातार धमकियां मिल रही थीं और वह शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही हमला हो गया।

रशीदी हमले के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए नोएडा के पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने थाने से ही एक चैनल को फोन पर बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे परसो से लगातार समाजवादी पार्टी के ब्लॉक और जिला स्तर के नेता फोन करके धमकी दे रहे थे, गालियां दे रहे थे।’ सांसद डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में उनके पहनावे को लेकर साजिद रशीदी ने विवादित टिप्पणी की थी। इस सिलसिले में रविवार शाम मौलाना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना की नोएडा के TV स्टूडियो में पिटाई- VIDEO

रशीदी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को मेल करके शिकायत भेजी थी लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, '4 बजे मुझे दिल्ली में पुलिस के पास जाना था एफआईआर के लिए, लेकिन उससे पहले ही हमला हो गया। मैं कल से ही कह रहा हूं। मैं डीसीपी को ऑनलाइन शिकायत भेजी थी, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। दुखद यह है कि हादसा हो जाने के बाद संज्ञान लिया जाता है, उससे पहले नहीं।'

रशीदी ने कहा कि ऐसे तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। कोई किसी को पीट देगा। उन्होंने घटनाक्रम को लेकर एक सवाल के जवाब में बताया कि हमला करने वाले लोगों को चैनल की ओर से ही बुलाया गया होगा। वे पहले ही वहां बैठे थे और जैसे ही प्रोग्राम खत्म हुआ उन्होंने आकर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित था और हमला करते हुए वीडियो बनाया गया और इसे वायरल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।