man trapped in dating app love looses 7 lakh police busted gang डेटिंग ऐप की 'मोहब्बत' ने फंसा दिया, दिल्ली में मिलने बुला महिला ने लूट लिए 7 लाख; 5 गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डेटिंग ऐप की 'मोहब्बत' ने फंसा दिया, दिल्ली में मिलने बुला महिला ने लूट लिए 7 लाख; 5 गिरफ्तार

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया है। महिला डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर लोगों को बुलाती थी और अपने साथियों के साथ मिलकर लूट लेती थी।

Sun, 29 March 2026 10:06 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
डेटिंग ऐप की 'मोहब्बत' ने फंसा दिया, दिल्ली में मिलने बुला महिला ने लूट लिए 7 लाख; 5 गिरफ्तार

फर्ज कीजिए की एक अदद मोहब्बत की तलाश में आप किसी शहर में भटक रहे हैं और कहीं कोई प्यार करने वाला नहीं मिल रहा है। आपने इसका एक दूसरा रास्ता निकाला और डिजिटल दुनिया में प्यार की तलाश शुरू की और ये प्यार आपको अचानक 7 लाख रुपए का पड़ जाए। जी हां, दिल्ली एक ऐसे ही गैंग को पकड़ा गया है, जो भोले लोगों को डेटिंग ऐप्स के जरिए फंसाता था और उनसे लूट करता था। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मामला दिल्ली के कालका जी इलाके का है। यहां एक शख्स की 3एफ नाम के डेटिंग पर एक महिला से मुलाकात हुई। दोनों के बीच मिलने का वक्त तय हुआ और जगह तय हुए नेहरू प्लेस की। यहां लडकी ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और जब वो वहां पहुंचा तो लड़की के साथ आए तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती कार में भरकर दूसरी जगह ले गए। आरोपियों ने इस दौरान युवक को डराया-धमकाया और गला दबाकर उसे बेहोश करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए युपीआई, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपने खातों में करीब 7 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। 7 लाख की लूट के बाद आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा नेहरू प्लेस छोड़ दिया और धमकी देते हुए कहा कि इस घटना की अगर शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा?

पुलिस दर्ज किया केस

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4) 309(6) और अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद एसीपी रतन लाल और इंस्पेक्टर आरएस डागर के नेतृत्व में एक टीम बनी और मामले की जांच शुरू हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड, डिजिटल लेनदेन का डाटा निकाला और कई जगह छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने ऋषभ राघव नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नवजोत, साहिल, संजय, हरलीन को भी गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कब लगेंगी लोक अदालत, 2 लाख ट्रैफिक चालान होंगे सेटल; कैसे करें बुकिंग

कैसे रचते थे लूट की साजिश

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ शुरू। पूछताछ में पता चला कि हरलीन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करके लोगों को मिलने के लिए बुलाती थी, जब मिलने का समय और मिलने की जगह तय हो जाती तो वो अपने साथियों के साथ मिलकर डेटिंग ऐप से बुलाए युवक को लूटने की साजिश रचती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:700 पार्कों को नए सिरे से संवारेगा DDA, ओपन जिम और झूलों से लेकर ये होंगे काम

कौन हैं आरोपी

30 साल का नवजोत एक जिम ट्रेनर और मालिक है, जबकि 28 साल का संजय एक पशु चिकित्सा सहायकके तौर पर काम करता है। दोनों पंचशील विहार के रहने वाले हैं। ऋषभ छतरपुर का रहने वाला है, एक कैब ड्राइवर है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई दो कारों, साथ ही पांच मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। उन्होंने लूटे गए पैसों और बैंक लेन-देन से का डाटा भी हासिल कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।