man throws 3 years old daughter from 23rd floor and jumped to suicide गुरुग्राम में 23वीं मंजिल से 3 साल की बेटी को फेंक दिया, फिर खुद भी कूद गया बाप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 23वीं मंजिल से 3 साल की बेटी को फेंक दिया, फिर खुद भी कूद गया बाप

गुरुग्राम के सेक्टर 102 में स्थित हाई-राइज सोसाइटी जॉयविला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी को 23वीं मंजिल से फेंका और फिर खुद ही से छलांग लगा दी।

Mon, 16 March 2026 05:29 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में 23वीं मंजिल से 3 साल की बेटी को फेंक दिया,  फिर खुद भी कूद गया बाप

गुरुग्राम के सेक्टर 102 में स्थित हाई-राइज सोसाइटी जॉयविला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी को 23वीं मंजिल से फेंका और फिर खुद ही से छलांग लगा दी। इस भीषण हादसे में पिता की मौके पर मौत जो गई, जबकि मासूम की हॉस्पिटल लेकर जाते हुए मौत हो गई। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति दोपहर के समय अपनी बेटी को टहलाने के बहाने घर से निकला था। परिजनों को अंदेशा भी नहीं था कि वह लिफ्ट से सीधे छत पर चला जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक तेज आवाज आई और जब लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य विचलित करने वाला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लड सैंपल के बहाने हुस्न का जाल, गुरुग्राम में हनीट्रैप का गजब केस; 3 गिरफ्तार

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम का सही समय और स्थिति स्पष्ट हो सके।

पारिवारिक कलह की आशंका

शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि व्यक्ति पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से गुजर रहा था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पुलिसवाले’ की धमकी से डरे शख्स ने की खुदकुशी, सच सामने आया तो उड़ गए होश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के रहने वाले राजकोट एम्स के डॉक्टर ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

सोसाइटी में दहशत का माहौल

इस घटना ने हाई-राइज सोसायटियों में सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बेटी और पत्नी के साथ जॉयविला सोसाइटी में नोवे टावर में 2BHK के फ्लैट में किराए पर रहता है। सोमवार को दिल्ली निवासी राहुल अपनी तीन साल की बेटी को लेकर टावर पांच में 23वें फ्लोर से पहले बेटी को नीचे फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है । पुलिस मामले में जाच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।