intern doctor in Rajkot AIIMS ends his life, suicide note claims assault by classmates राजस्थान के रहने वाले राजकोट एम्स के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई जान देने की वजह, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान के रहने वाले राजकोट एम्स के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई जान देने की वजह

पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से मृतक का लैपटॉप, मोबाइल फोन, मेडिकल फाइलें और पहचान पत्र भी बरामद किया। मृतक इंटर्न डॉक्टर के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने सहपाठियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Sat, 14 March 2026 05:36 PMSourabh Jain पीटीआई, राजकोट, गुजरात
share
राजस्थान के रहने वाले राजकोट एम्स के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई जान देने की वजह

गुजरात के राजकोट शहर में स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पर काम कर रहे 25 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर ने शनिवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रतन कुमार मेघवाल के रूप में हुई है, जो कि राजस्थान के जैसलमेर शहर का रहने वाला था। घटनास्थल पर मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने सहपाठियों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस साल जनवरी में भी रतन यहीं पर खुदकुशी करने आया था, लेकिन तब उसे पुलिस ने बचा लिया था।

इस घटना की जानकारी देते हुए जोन 2 के पुलिस उपायुक्त राकेश देसाई ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले रतन कुमार मेघवाल का शव शहर के करीब घंटेश्वर और पारा पिपालिया के बीच स्थित एक रेलवे ट्रैक पर मिला। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे गांधीग्राम पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और रतन का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में निकली 2295 पदों के लिए बंपर भर्तियां, शुरू हैं आवेदन; जानें डिटेल

रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ रतन का सामान

पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से मृतक का लैपटॉप, मोबाइल फोन, मेडिकल फाइलें और पहचान पत्र भी बरामद किया। शुरुआती जांच के आधार पर मिली जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटर्न डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने सहपाठियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरत की कोर्ट में 75 साल के पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैक, फिर खुद भी जहर पिया

27 जनवरी को भी यहीं आया था खुदकुशी करने

अधिकारियों ने बताया कि मेघवाल ने 27 जनवरी को भी इसी जगह पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उसे समझाबुझाकर राजस्थान स्थित उसके घर भेज दिया था। हालांकि इस बार उसे बचाने के लिए वहां कोई नहीं था। देसाई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और उसका शव लेने के लिए उसका परिवार राजस्थान से राजकोट के लिए रवाना हो चुका है। अब आगे की जांच करते हुए पुलिस मृत डॉक्टर के सहपाठियों और अस्पताल के अन्य लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में 31 करोड़ की साइबर लूट की जांच करेगी CBI, FIR दर्ज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।