दिल्ली में बीड़ी जलाने को लेकर हुए झगड़े में 21 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या
अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये हत्या बीड़ी जलाने के लिए माचिस देने को लेकर हुए झगड़े के कारण हुई है। हत्या की वजह बेहद मामूली है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि भला ऐसे-कैसे इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी को जान से मार सकता है।

दिल्ली के वसंत कुंज से अज्ञात लोगों द्वारा 21 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये हत्या बीड़ी जलाने के लिए माचिस देने को लेकर हुए झगड़े के कारण हुई है। हत्या की वजह बेहद मामूली है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि भला ऐसे-कैसे इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी को जान से मार सकता है।
जेजे बंधु कैंप के पास हुआ था कांड
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया- हमें मंगलवार रात करीब 11.40 बजे जेजे बंधु कैंप से घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे, तो पाया पीड़ित करण को पहले ही हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। इसके तुरंत बाद, हमें वसंत कुंज के प्राइवेट हॉस्पिटल से एक घायल व्यक्ति के भर्ती होने के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया- आदमी चाकू घोंपने के चलते घायल हुआ था। वहां जाकर पता किया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीड़ी जलाने की लड़ाई और घोंप दी चाकू
पुलिस टीम ने हॉस्पिटल से डिटेल्स इकट्ठा कीं, जिसमें मौत का कारण गर्दन के हिस्से में चाकू लगने की बात बताई गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत व्यक्ति का हमलावरों से ‘बीड़ी’ जलाने के लिए माचिस देने को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने उसके चाकू घोंप दी। जैसे-तैसे वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की पहचान और पकड़ बाकी
इधर घटना की जगह पर क्राइम टीम ने मुआयना किया और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103(1) (हत्या) और 3(5) (कॉमन इंटेंशन) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आगे बताया, "आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें चल रही हैं, और आगे की जांच चल रही है।"




साइन इन