In Chhattisgarh, a lover, upset over marriage pressure, killed his girlfriend. गर्लफ्रेंड की हत्या कर तालाब में फेंकी थी लाश..., बॉयफ्रेंड ने कबूला गुनाह, मर्डर की क्या वजह?, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड की हत्या कर तालाब में फेंकी थी लाश..., बॉयफ्रेंड ने कबूला गुनाह, मर्डर की क्या वजह?

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा महज छह घंटे में कर दिया। 

Tue, 27 Jan 2026 11:55 PMRatan Gupta वार्ता, खैरागढ़
share
गर्लफ्रेंड की हत्या कर तालाब में फेंकी थी लाश..., बॉयफ्रेंड ने कबूला गुनाह, मर्डर की क्या वजह?

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा महज छह घंटे में कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपना गुनाह खुद कबूल किया है।

तालाब में मिला थी लड़की की लाश

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में एक अज्ञात युवती का शव तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पानी में तैरता एक कैरी बैग बरामद किया, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल की पर्चियां मिलीं। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतिका की पहचान दुर्ग जिला में सुपेला भिलाक के रामनगर निवासी रूपा साहू (21 वर्ष)रूप में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में बेरोजगारी से जूझ रहे पति ने 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
ये भी पढ़ें:तलाक से पहले शादी का वादा नहीं कर सकती महिला, दुष्कर्म आरोपी को मिली जमानत

परिवार बोला, शादी से कर रहा था इंकार

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रूपा का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा (पिता राधेलाल वर्मा) से था। आरोपी शादी से लगातार इनकार कर रहा था। करीब तीन से चार महीने पहले भी युवती शादी की बात करने आरोपी के घर पहुंची थी, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया था। इसके बावजूद 25 जनवरी को वह पुनः आरोपी से मिलने पहुंची थी।

बॉयफ्रेंड ने कबूली गर्लफ्रेंड की हत्या की बात

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी आनंद वर्मा ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 25 जनवरी को वह युवती को बाइक पर बैठाकर हरडुवा जलाशय ले गया। वहां उसने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को पानी में ऊपर आने से रोकने के लिए उसने युवती की कमर में दो गमछों की मदद से एक बड़ा पत्थर बांधा और लाश को जलाशय में फेंक दिया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज ने एसडीओपी खैरागढ़, साइबर सेल और ठेलकाडीह थाना प्रभारी सहित पूरी टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।