man stabbed to death in delhi near sanjay lake दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, संजय झील के पास पड़ी थी लाश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, संजय झील के पास पड़ी थी लाश

दिल्ली में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

Thu, 19 Feb 2026 04:39 PMSubodh Kumar Mishra भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, संजय झील के पास पड़ी थी लाश

दिल्ली में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार को संजय झील के निकट एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को झील परिसर के निकट एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद पांडव नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि उस पर चाकू से वार किए गए थे और उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शशि गार्डन निवासी 36 साल के लुखा चौधरी उर्फ विक्रम के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना तड़के हुई है, हालांकि सटीक समय और घटनाओं के क्रम का पता लगाना अभी बाकी है। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले की घटनाओं का क्रम निर्धारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SHO और जांच अधिकारी पर ऐक्शन लें, मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस को HC की फटकार
ये भी पढ़ें:वायरल वीडियो मामले में ऐक्शन, महिला SI सस्पेंड, SHO और SI लाइन हाजिर

पुलिस ने बताया कि अपराध जांच दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) दल को घटनास्थल पर बुलाया गया और उसने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में नमूने और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले जाया गया है। इसने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से शव पर घावों की संख्या, घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार की प्रकृति और मौत के सटीक कारण के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरोपी को कोई पछतावा नहीं था; दिल्ली के स्कॉर्पियो कांड पर ऐसा क्यों बोला JJB

एक अधिकारी ने बताया कि आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय निवासियों तथा संभावित गवाहों से पूछताछ करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।