maintenance n carpeting work on NH-09 stretch is likely to remain affected दिल्ली-गाजियाबाद ट्रैफिक अलर्ट, इस सड़क पर महीनेभर से ज्यादा प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-गाजियाबाद ट्रैफिक अलर्ट, इस सड़क पर महीनेभर से ज्यादा प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से इस बात का अनुरोध भी किया है कि वे भीड़भाड़ के समय धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुगम अनुभव के लिए ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करें। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी है।

Tue, 12 May 2026 11:57 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-गाजियाबाद ट्रैफिक अलर्ट, इस सड़क पर महीनेभर से ज्यादा प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली शहर के लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, जिसमें उसने लोगों को कुछ विशेष मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा NH-09 पर गाजियाबाद से सराय काले खां कैरिजवे पर जरूरी रखरखाव और कारपेटिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर लेन प्रतिबंध लागू किया गया है।

खास बात यह है कि रखरखाव का यह काम जून 2026 तक जारी रहेगा। ऐसे में इस हिस्से पर ट्रैफिक की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रहने की काफी ज्यादा आशंका है। इसी वजह से लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं और लोगों को उनका उपयोग करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 झुग्गी बस्तियों को हटाया जाएगा, HC ने कहा- 15 दिन में खाली करें

NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग की सलाह

इस दौरान प्रभावित इलाके में वाहनों के आवागमन को सुगम बनाते हुए लोगों की असुविधा को कम करने के लिए, यातायात पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली (सराय काले खां सहित) की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

यातायात पुलिस ने एडवायजरी में दी यह सलाह

  • अगले कुछ दिनों तक NH-09 (गाज़ियाबाद से सराय काले खां वाला हिस्सा) का इस्तेमाल करने से बचें।
  • काम चल रहे इलाकों के पास सावधानी से गाड़ी चलाएं और तय गति सीमा का पालन करें।
  • NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करें।
  • अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के माध्यमों से अपडेट रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में शादी के 6 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या, फरार पति कई दिन बाद गिरफ्तार

इसमें कहा गया है, ‘पूर्वी और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को प्रभावित हिस्से पर देरी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और इस मार्ग का उपयोग करते समय पर्याप्त समय लेकर चलें।’

इसके साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से इस बात का अनुरोध भी किया है कि वे भीड़भाड़ के समय धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुगम अनुभव के लिए ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करें। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।