delhi weather forecast : thunderstorms rain and cloudy skies, IMD issues yellow alert for today छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आंधी-तूफान के आसार, IMD का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आंधी-तूफान के आसार, IMD का येलो अलर्ट

Delhi Weather Today : मौसमी कारकों के चलते दिल्ली समेत आसपास के बड़े हिस्से में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है।

Tue, 12 May 2026 08:19 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आंधी-तूफान के आसार, IMD का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली के मौसम पर अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। इसके चलते आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही मौसमी कारकों के चलते दिल्ली समेत आसपास के बड़े हिस्से में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार सुबह जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान, दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोहना, पलवल, नूंह के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी/ उसके बाद हल्की बारिश/ बूंदाबांदी और बिजली 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को भी दिन में छाए रहे बादल

दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहे अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही हल्के बादलों की आवाजाही होती रही। खासतौर पर 10 बजे के बाद बादल थोड़े घने होने लगे। हालांकि, कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। हालांकि, बादलों की आवाजाही और हवा में मौजूद नमी के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल किला मेट्रो स्टेशन पार्किंग का ठेका रद्द, HC ने MCD के नोटिस को ठहराया सही

कल दिनभर कैसा रहा मौसम का हाल

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 41 से 67 फीसदी तक रहा।

वहीं पालम और आयानगर दोनों में लगभग एक जैसी स्थिति रही। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज और लोदी रोड स्टेशन पर भी अधिकतम तापमान औसत से कम रहा। दोनों जगह तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों ने दिनभर गर्मी महसूस की पर बारिश नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सीलिंग के डर से सहमे सैकड़ों दुकानदार, शटर के आगे खड़ी कर डालीं दीवार

दिल्ली की हवा साफ बनी हुई

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 127 था। बीते 24 घंटे में इसमें चार अंकों की वृद्धि हुई, लेकिन यह सुरक्षित दायरे में ही है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता में और भी सुधार होने की संभावना है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर ‘अकासा’ 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम व किराया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।