madhur yadav death in ghaziabad suicide or murder कैसे मरें कि दर्द कम हो; 25 वीडियो देख खुद को लगाई आग या मर्डर, गाजियाबाद में बड़ी मिस्ट्री, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कैसे मरें कि दर्द कम हो; 25 वीडियो देख खुद को लगाई आग या मर्डर, गाजियाबाद में बड़ी मिस्ट्री

गाजियाबाद के मोदीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरे एक युवक ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई? परिवार और पुलिस के अलग-अलग दावों के बीच मोबाइल की सर्च हिस्ट्री ने गुत्थी को और पेंचीदा बना दिया है। पुलिस का दावा है कि 25 साल के मधुर यादव ने खुदकुशी की। परिवार ने मर्डर का आरोप लगाया है।

Mon, 2 Feb 2026 03:19 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान
share
कैसे मरें कि दर्द कम हो; 25 वीडियो देख खुद को लगाई आग या मर्डर, गाजियाबाद में बड़ी मिस्ट्री

गाजियाबाद के मोदीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरे एक युवक ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई? परिवार और पुलिस के अलग-अलग दावों के बीच मोबाइल की सर्च हिस्ट्री ने गुत्थी को और पेंचीदा बना दिया है। पुलिस का दावा है कि 25 साल के मधुर यादव ने खुदकुशी की। उसके मोबाइल से आत्महत्या के कई वीडियो मिले हैं। वह कम दर्द के साथ मरने के उपायों की तलाश करता था। हालांकि, परिवार का दावा है कि मधुर पर पेट्रोल छिड़कर उसे मारा गया है। परिजनों ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है।

मोदीनगरकी मंगलविहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र यादव दिल्ली में सिचाई विभाग में क्लर्क पद पर कार्यरत है। उनके बड़े बेटे 25 वर्षीय मधुर यादव का राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर चयन हो गया था। एक सप्ताह के अंदर मधुर यादव को डयूटी जॉइन करनी थी। शनिवार रात सात बजे मधुर यादव परिजनों से कहकर घर से निकले तो वह गोविंदपुरी कॉलोनी जा रहे हैं। परिजनों ने जब 9 बजे कॉल की तो बताया कि वह जल्द घर आ जाएगा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मधुर यादव का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के भोजनालय में चाकू मारकर किए थे डबल मर्डर, मुठभेड़ में 2 आरोपी धराए

निवाड़ी रोड पर जली हालत में पड़ा मिला

मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर फायर स्टेशन से पीछे से एक युवक आग की लपटों से घिरा हुआ सड़क की ओर भागता हुआ आया। आसपास के लोगों ने युवक की आग बुझा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों अस्पताल पहुंचे तो मधुर ने बताया कि अभिषेक ने पहले मेरी आंख में मिर्च जैसा पाउडर डाला और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मधुर को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उनकी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पेट्रोल डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मोबाइल में मिले आत्महत्या सिखाने वाले वीडियो

पुलिस ने बताया कि मधुर यादव के मोबाइल की पड़ताल की तो उसमें 'आत्महत्या कैसे की जाए' वाले करीब 25 वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मधुर 15 दिन से सोशल मीडिया पर सर्च कर रहा था कि आत्महत्या कैसे की जाए। वह मरने के आसान उपाय सर्च कर रहा था। जहर खाना, आग लगाना, नस काटना, गोली मारना समेत अन्य यू-ट्यूब हिस्ट्री सामने आए हैं। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने कहा कि मधुर यादव के मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं,जिनकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगी। प्रथम द्ष्यता मामला आत्महत्या का लगा रहा है। कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

लव स्टोरी वाला भी एंगल

मधुर की मौत के पीछे प्रेम संबंधों वाली भी चर्चा है। पुलिस को मधुर के मोबाइल में एक युवती के साथ चैट मिले हैं। इसमें वह उससे शादी करने की बात भी कह रहा था। चर्चा है कि परिवारवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में ढाबे पर 50 रुपये के विवाद में डबल मर्डर, दुकानदार और नौकर की हत्या
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।