2 accused arrested in encounter after double murder by stabbing at Ghaziabad restaurant गाजियाबाद के भोजनालय में चाकू मारकर किए थे डबल मर्डर, मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के भोजनालय में चाकू मारकर किए थे डबल मर्डर, मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक भोजनालय में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Mon, 2 Feb 2026 12:26 PMRatan Gupta भाषा, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के भोजनालय में चाकू मारकर किए थे डबल मर्डर, मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक भोजनालय में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

रुकने का इशारा किया, लेकिन भागने लगे

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को इंदिरापुरम के अंडरपास के निकट वाहनों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे जिन्हें वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन वे नहर की ओर भागने लगे।

आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की तरफ गोलीबारी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई। बाद में उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत...; दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:‘ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार आरक्षण मिले’- रिटायर्ड IAS नियाज खान की दलील

कौन है आरोपी, इनके पास क्या बरामद हुआ

उन्होंने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान भोजनालय पर काम करने वाले राजन और सचिन के रूप में हुई। ये दोनों बदायूं जिले के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने दो ग्राहकों की हत्या और एक अन्य को घायल करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अब जानिए हत्या का मामला क्या था

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात गाजियाबाद में एक भोजनालय में मामूली विवाद के बाद दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना उस समय हुई जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के विश्विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा गर्भ संस्कार, CM यादव बोले- मेरी बेटी…
ये भी पढ़ें:ये भारत का सबसे खराब बजट..., 5 मुद्दों का अभाव; क्या बोली झारखंड की JMM सरकार

खाना परोसने पर हुआ था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि खाना परोसने में देरी पर युवकों का भोजनालय के कर्मचारियों से झगड़ा हो गया और आरोप है कि युवकों में से एक ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों युवक पीछे की गली में चले गए, जहां होटल मालिक धर्मेंद्र और उसके चार कर्मचारियों ने कथित तौर पर लाठियों और रसोई के चाकुओं से उन पर हमला कर दिया।

मृतकों की हो चुकी है पहचान

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया था कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा की नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस के अनुसार, इससे पहले रविवार को होटल मालिक धर्मेंद्र को ऑटो स्टैंड से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।