greater noida itbp roundabout will be traffic smooth undergo revamp ग्रेटर नोएडा के ITBP गोलचक्कर पर नहीं लगेगा जाम; कई चौराहों का होगा कायाकल्प, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा के ITBP गोलचक्कर पर नहीं लगेगा जाम; कई चौराहों का होगा कायाकल्प

ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी गोलचक्कर पर बढ़ते जाम से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। गोलचक्कर और डिवाइडर का आकार छोटा किया जा रहा है जिससे सड़क चौड़ी होगी। 

Mon, 16 March 2026 11:13 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा के ITBP गोलचक्कर पर नहीं लगेगा जाम; कई चौराहों का होगा कायाकल्प

ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी गोलचक्कर पर लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। प्राधिकरण ने इस गोलचक्कर और उसके चारों डिवाइडर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया है जिससे सड़क चौड़ी हो जाएगी और वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। दो-तीन महीने में यह काम पूरा होने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर बीटा-1 के रामपुर गोलचक्कर को भी नया रूप दिया जाएगा। आईटीबीपी से विप्रो गोलचक्कर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

आकार छोटा करने का काम शुरू

ग्रेनो प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन आईटीबीपी गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही चारों डिवाइडर की लंबाई भी कम की जा रही है। यह काम अगले दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इससे गोलचक्कर पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक होगा स्मूथ

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक गोलचक्कर की चौड़ाई परिधि में यानी चारों तरफ 2.5 मीटर और चारों डिवाइडर की लंबाई 2.7 मीटर कम की जा रही है। गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहेगा। नया रूप देकर सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जाएगा।

सेक्टर बीटा-1 रामपुर गोलचक्कर का आकार भी होगा छोटा

इसके अलावा सेक्टर बीटा-1 रामपुर गोलचक्कर का आकार भी छोटा कर नया रूप दिया जाएगा। दरअसल प्रमुख गोलचक्करों आईटीबीपी सेक्टर पाई-1, रायन स्कूल सेक्टर बीटा-1, एलजी चौक, लेबर चौक डेल्टा-1, रामपुर सेक्टर बीटा-1, अमृतपुरम आदि पर सुबह और शाम व्यस्त घंटों में जाम लगने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत

डिवाइडर की लंबाई भी कम की जा रही

ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आईटीबीपी गोलचक्कर पर जाम की समस्या को दूर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। गोलचक्कर का आकार कम किया जा रहा है। डिवाइडर की लंबाई भी कम की जा रही है। आसपास की सर्विस रोड को भी दुरुस्त किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के बस स्टैंडों की बदलेगी सूरत; कैमरों से निगरानी, वेस्ट में बनेगा नया डिप

सर्विस रोड का निर्माण भी जल्द

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि सेक्टर पाई-वन आईटीबीपी से विप्रो गोलचक्कर तक सर्विस रोड का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। निविदा जारी की जा चुकी है। आईटीबीपी से विप्रो गोलचक्कर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाई जाएगी। प्रथम चरण में गोदरेज सोसाइटी की तरफ की सड़क बनाई जाएगी। इस पर लगभग 5.23 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सर्वे में पाया गया था कि कई सड़कों के किनारे सर्विस रोड नहीं बनाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में अधिग्रहीत जमीन की पहचान के लिए 14 गांवों में सर्वे, चलेगा बुलडोजर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।