barapullah elevated road phase 3 mb road six lane elevated road benefits घंटेभर का सफर 20 मिनट में, एक भी सिग्नल नहीं; दिल्ली सरकार के तोहफे, नोएडा-गुरुग्राम का भी फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

घंटेभर का सफर 20 मिनट में, एक भी सिग्नल नहीं; दिल्ली सरकार के तोहफे, नोएडा-गुरुग्राम का भी फायदा

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड और एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई।

Tue, 17 March 2026 08:21 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
घंटेभर का सफर 20 मिनट में, एक भी सिग्नल नहीं; दिल्ली सरकार के तोहफे, नोएडा-गुरुग्राम का भी फायदा

राजधानी दिल्ली में जाम कम करने के लिए राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड और एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-3) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है। साथ ही, साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1471.14 करोड़ रुपये है और इसे डीएमआरसी द्वारा बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिहार भी जाएगी DTC की बस, दिल्ली से बाहर 17 रूटों पर चलाने की तैयारी

देरी की जांच होगी

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के समय बारापुला फेज-3 परियोजना में हुई देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के पास भेज दिया गया है।

एमबी रोड का प्लान

एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, सबसे व्यस्त मार्ग पर मिलेगी राहत

●यह दक्षिण दिल्ली के सबसे व्यस्त और जाम वाले रास्तों में से एक को ठीक करने का प्लान है।

●संगम विहार और खानपुर जैसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सुबह-शाम के भारी जाम से राहत मिलेगी।

●गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए यह एक सुगम रास्ता बनेगा।

●नोएडा से दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालकों भी इस एलिवेटेड मार्ग के बनने के बाद फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली कार्ड से क्या एक घंटे में एक ही मुफ्त यात्रा होगी? नियम समझ लीजिए
बारापूला

बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड से क्या फायदा मिलेगा

● सराय काले खां से मयूर विहार-1 तक 3.5 किलोमीटर लंबा नया हिस्सा होगा, जिसकी संसोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये है।

●यह प्रोजेक्ट राजधानी दिल्ली के पूर्वी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से जोड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

●मयूर विहार से एम्स और सफदरजंग अस्पताल तक जाने में एक भी रेड लाइट नहीं मिलेगी।

●वर्तमान में जाम के कारण जो सफर 45-60 मिनट का होता है, वह मात्र 15-20 मिनट में पूरा होगा।

●नोएडा और गाजियाबाद से दक्षिण दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को रिंग रोड पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे बारापुल से होते हुए एम्स और अन्य स्थानों पर पहुंच जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी गाड़ी हटा इलेक्ट्रिक कार पर भारी छूट पाएं; दिल्ली सरकार लाई नई EV पॉलिसी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।