lawrence bishnoi gang portugal attack shahzad bhatti isi agent social media post जो भी देश के खिलाफ बोलेगा... पुर्तगाल में ISI एजेंट को सिखाया सबक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जो भी देश के खिलाफ बोलेगा... पुर्तगाल में ISI एजेंट को सिखाया सबक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में ISI एजेंट शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों को दुनिया के किसी भी कोने में नहीं बख्शा जाएगा।

Sun, 1 Feb 2026 01:01 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जो भी देश के खिलाफ बोलेगा... पुर्तगाल में ISI एजेंट को सिखाया सबक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

तिहाड़ जेल से लेकर सात समंदर पार तक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क अब ग्लोबल हो गया है। इस सिंडिकेट ने अब पुर्तगाल में एक बड़े हमले की जिम्मेदारी ली है। बिश्नोई गैंग का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के खास गुर्गे शहजाद भट्टी को निशाना बनाया है।

'देश के खिलाफ बोलेगा, उसकी सांस बंद'

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक खुली चेतावनी जारी की है। गैंग ने साफ शब्दों में कहा है, 'जो भी देश के खिलाफ बोलेगा, उसकी सांस बंद कर दी जाएगी।' हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में शहजाद भट्टी जिंदा बचा है या नहीं। पुर्तगाल पुलिस की तरफ से भी अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गैंग का कहना है कि भट्टी ने बिहार के सीएम को धमकी दी और देश के खिलाफ बोला। पहले ये ब्राजील में बचकर भाग गया था। हमारे देश के खिलाफ जो भी जाएगा उसको बिल से निकाल कर मिट्टी में मिला देंगे।

lawrence bishnoi

कौन है शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान स्थित एक अंडरवर्ल्ड डॉन है, जिसे ISI का दाहिना हाथ माना जाता है। वह भारत में क्रॉस-बॉर्डर टेरर मॉड्यूल चलाता है और सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाता है। पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के पीछे भी भट्टी का ही दिमाग बताया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई का एक 'मॉर्फ्ड वीडियो' वायरल किया था, जिसमें उसने बिश्नोई को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। माना जा रहा है कि यह हमला उसी बेइज्जती का बदला है।

ब्राजील से पुर्तगाल तक फैला नेटवर्क

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस के करीबी रणदीप मलिक और अमेरिका में बैठे अनिल पंडित ने ली है। गैंग ने दावा किया है कि उनका नेटवर्क अब किसी सरहद का मोहताज नहीं है। हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग ने जून 2025 में ब्राजील में भी एक ऑपरेशन को अंजाम देने का खुलासा किया है, जहां मैक्सिकन माफिया की मदद ली गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 70 साल की बूढ़ी मां को पीट रहा था बेटा, अमरिका से आए वीडियो ने भेजा जेल
ये भी पढ़ें:पुलिसवालों को ब्लैकमेल करने वाला गैंग, वर्दी उतरवाने की धमकी देकर करते थे वसूली

जेल से चल रहा ग्लोबल सिंडिकेट

लॉरेंस बिश्नोई भले ही जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट बन चुका है। गैंग का कहना है कि वे अपने 'चीफ' के सम्मान और 'राष्ट्रवादी' छवि के लिए दुनिया के किसी भी कोने में घुसकर मार सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।