Lashkar terrorist wanted shiny teeth, fuller hair, got procedures done in Gurugram लश्कर का आतंकवादी चमकीले दांत और घने बाल चाहता था, गुरुग्राम में ट्रीटमेंट पर खर्च किए 1.5 लाख, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लश्कर का आतंकवादी चमकीले दांत और घने बाल चाहता था, गुरुग्राम में ट्रीटमेंट पर खर्च किए 1.5 लाख

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उसने भारत के गुरुग्राम में अपना हुलिया बदलने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का प्रोसीजर करवाया था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले का रहने वाला आतंकी शब्बीर बहुत पहले से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

Wed, 20 May 2026 05:43 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
लश्कर का आतंकवादी चमकीले दांत और घने बाल चाहता था, गुरुग्राम में ट्रीटमेंट पर खर्च किए 1.5 लाख

भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उसने भारत के गुरुग्राम में अपना हुलिया बदलने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का प्रोसीजर करवाया था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले का रहने वाला आतंकी शब्बीर बहुत पहले से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

ट्रीटमेंट में खर्च किए 1.5 लाख

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में स्पेशल सेल के सूत्रों के हवाले से बताया गया है, शब्बीर अहमद लोन ने गुरुग्राम में हेयर ट्रांसप्लांट के लिए एक डॉक्टर से संपर्क किया था। उसने इस ट्रीटमेंट पर करीब 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि वह अपने लुक को लेकर काफी सजग था और अंडरग्राउंड रहते हुए अपना हुलिया बदलने की कोशिश कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम लोग क्या समझते हो? मैं भैंस हूं! खाऊं और बच्चे पैदा करूं; ट्विशा पर उसकी सास

चमकदार दांत और घने बाल चाहता था

सूत्रों के अनुसार, उसने दांतों से जुड़े कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट के लिए गुरुग्राम के एक डेंटिस्ट से भी संपर्क किया था। जांच एजेंसियों को शक है कि ये प्रोसीजर पहचान छिपाने और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने की कोशिश का हिस्सा हो सकते हैं। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि लश्कर का आतंकी चमकदार दांत और घने बाल चाहता था। इसलिए उसने गुरुग्राम में कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए प्रोसीजर करवाए थे।

लोन को राजा और कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता है। उसे दिल्ली बॉर्डर के पास स्पेशल यूनिट ने गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर बांग्लादेश से भारत में हमलों की साजिश रचने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब कुछ दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय लश्कर से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल किला पार्किंग, कनॉट प्लेस या अक्षरधाम; इन जगहों पर धमाका करने की थी साजिश?

आतंकी हाफिज सईद के सीधे संपर्क में था

जांच एजेंसियों का दावा है कि यह मॉड्यूल दिल्ली और कोलकाता में भारत विरोधी पोस्टर लगाने में शामिल था। अधिकारियों के मुताबिक, यह नेटवर्क प्रोपेगैंडा और जमीनी आतंकी गतिविधियों को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि शब्बीर अहमद लोन कभी हाफिज सईद के सीधे संपर्क में था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली थी। वर्ष 2005 में उसे उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह कथित तौर पर दिल्ली में फिदायीन हमला करने की साजिश के तहत आया था।

जेल से रिहा होकर भाग गया था बांग्लादेश

जेल से रिहा होने के बाद लोन के कथित तौर पर बांग्लादेश भाग जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वहीं से उसने लश्कर नेटवर्क को दोबारा सक्रिय किया और दिल्ली समेत कई राज्यों में मॉड्यूल तैयार करने में मदद की। स्पेशल सेल इससे पहले भी ऐसे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चुकी है और इस ऑपरेशन से जुड़े कई बांग्लादेशी युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NIA ने 'मैडम सर्जन' डॉ शाहीन को लाल किला धमाका का रहस्यमयी खिलाड़ी क्यों बताया?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।