आग लगा दूंगा; गाजियाबाद की मीट दुकानों में धमकाने वाला सत्यम पंडित कौन
मंगलवार को मीट की दुकानें खोलीं तो आग लगा दूंगा...कुछ इस तरह की धमकियों के साथ अब एक हिंदूवादी नेता गाजियाबाद में अपनी धौंस जमाना चाहता है। वह मंगलवार को मीट की दुकानों में घूम-घूमकर अपना कानून चलाने की कोशिश करता दिखता है।

मंगलवार को मीट की दुकानें खोलीं तो आग लगा दूंगा...कुछ इस तरह की धमकियों के साथ अब एक हिंदूवादी नेता गाजियाबाद में अपनी धौंस जमाना चाहता है। वह मंगलवार को मीट की दुकानों में घूम-घूमकर अपना कानून चलाने की कोशिश करता दिखता है। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को खुली मांस की दुकानों को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बंद करा दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को हिंदू वीर सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित बताता है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
अफरातफरी मचा दी
सत्यम पंडित और उसके कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की। इस दौरान कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वायरल हुए वीडियो में हिंदू वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित और उसके साथी दुकानदारों से मंगलवार को मीट की दुकान खोलने पर आपत्ति जताते दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार को खोली तो आग लगा दूंगा
सत्यम पंडित ने मंगलवार को दुकान खोलने की परमिशन भी दुकानदारों से मांगी और दुकान बंद करने की हिदायत दी। सत्यम पंडित यह कहते हुए भी नजर आ रहा है कि यदि मंगलवार को मीट की दुकानें खोली गईं तो वह आग लगा देगा। इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।




साइन इन