Ghaziabad Encounter Police Arrested Anil Dujana balram thakur gang shooter गाजियाबाद में मुठभेड़, पुलिस ने निल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर को दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में मुठभेड़, पुलिस ने निल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर को दबोचा

गाजियाबाद के मसूरी थाने में दर्ज रंगदारी और अपहरण मामले में फरार चल रहे अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर अब्बास उर्फ बाबू को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

Wed, 25 Feb 2026 07:08 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गाजियाबाद में मुठभेड़,  पुलिस ने निल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर को दबोचा

गाजियाबाद के मसूरी थाने में दर्ज रंगदारी और अपहरण मामले में फरार चल रहे अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर अब्बास उर्फ बाबू को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और मसूरी थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, चार कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को मसूरी क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद 13 जुलाई 2025 को ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर उसे बंधक बनाते हुए अवैध रूप से फिरौती वसूली गई। इस संबंध में मसूरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुखबिर द्वारा वांछित बदमाश होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और मसूरी थाना पुलिस ने 24 फरवरी की रात नाहल चौराहे से मुरादनगर जाने वाली गंगनहर पटरी पर नीले पुल के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे दबोचकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का DND-जैतपुर सेक्शन कब होगा पूरा, NHAI ने दिया अपडेट
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! नया गाजियाबाद स्टेशन होगा अपग्रेड, 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को लाभ
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में कलह से परेशान महिला ने दी जान, बेटे से विवाद के बाद तनाव था

कुख्यात गैंग के सक्रिय सदस्य पर दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार बदमाश की पहचान थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर के गांव सांकनी निवासी 29 वर्षीय अब्बास उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ डकैती, लूट, गैंगस्टर ऐक्ट, दहेज हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पहले ढेर हो चुका है गैंग सरगना

एसीपी क्राइम ने बताया कि इस गैंग का सरगना बलराम ठाकुर 20 सितंबर 2025 को क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। इसके बावजूद गैंग के शेष सदस्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध और रंगदारी के मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।