Kamal who died in Janakpuri After falling into pit postmartem report गड्ढे में गिरने से मुंह, नाक में भर गई थी मिट्टी; जनकपुरी में जान गंवाने वाले कमल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गड्ढे में गिरने से मुंह, नाक में भर गई थी मिट्टी; जनकपुरी में जान गंवाने वाले कमल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी में एक खुले 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत के मामले में उप-ठेकेदार द्वारा काम पर रखे गए एक मजदूर को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Mon, 9 Feb 2026 11:25 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
share
गड्ढे में गिरने से मुंह, नाक में भर गई थी मिट्टी; जनकपुरी में जान गंवाने वाले कमल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी में एक खुले 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत के मामले में उप-ठेकेदार द्वारा काम पर रखे गए एक मजदूर को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उप-ठेकेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दरादे शरद भास्कर ने बताया था कि पुलिस ने 23 साल के योगेश नाम के मजदूर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया उस पर आरोप है कि उसने बाइक सवार के गिरने की सूचना पुलिस या आपातकालीन सेवाओं को नहीं दी और बाद में जब बाइक सवार के परिजन उसके बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें गुमराह किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकपुरी हादसे में यूपी से पकड़ा गया मजदूर, एक दिन की पुलिस हिरासत में ठेकेदार
ये भी पढ़ें:AAP नेता प्रवीण कुमार के खिलाफ होगी पुलिस जांच, कोर्ट ने इस मामले में दिया आदेश
ये भी पढ़ें:जनकपुरी हादसे में खुलासा, कमल को 4 लोगों ने गड्ढे में देखा, लेकिन बचाया नहीं

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि योगेश हादसे के समय मौके पर मौजूद था और वह उन शुरुआती लोगों में शामिल था जिन्हें यह जानकारी हुई कि एक बाइक सवार दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा सीवर से जुड़े कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ''योगेश ने रात के समय इस घटना की जानकारी उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति को दी थी, लेकिन पुलिस या किसी भी आपात एजेंसी को इसकी सूचना नहीं दी। बाद में जब उस रात बाद में बाइक सवार के परिजन उसकी तलाश में मौके पर पहुंचे तो योगेश ने उन्हें गुमराह किया। योगेश बाद में वहां से फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि योगेश को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले पुलिस ने 47 वर्षीय राजेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि घटना की जानकारी कई घंटे पहले होने के बावजूद उसने पुलिस को सूचित नहीं किया।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।