जनकपुरी हादसे में यूपी से पकड़ा गया मजदूर, एक दिन की पुलिस हिरासत में ठेकेदार
यह हादसा 5 फरवरी को रात के समय हुआ, लेकिन सुबह तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी। मृतक एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था। मृतक कमल के भाई करण ने बताया कि जब कमल से आखिरी बार बात हुई थी तो उसने कहा था कि वे 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा।

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से 23 वर्षीय मजदूर योगेश को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि जब बाइकसवार कमल ध्यानी गड्ढे में गिरा था तो योगेश घटना स्थल पर मौजूद था। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आगे की जांच के लिए आरोपी योगेश सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
राजेश प्रजापित को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब मजदूर और सब-कॉन्ट्रैक्टर से पूछताछ कर कमल की मौत की किन परिस्थितियों में हुई और क्या उसे वक्त रहते बचाया जा सकता था इसपर जांच करेगी। बताया जा रहा है कि में गिरने के 8 घंटे बाद भी कमल का रेस्क्यू नहीं हो सका था। सुबह करीब 8 बजे एक महिला राहगीर ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, तब जाकर पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी मिली।मृतक के परिवार ने डीजेबी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और बाइक चालक की मौत के मामले में साजिश का भी संदेह जताया है।
क्या है पूरा मामला?
यह हादसा 5 फरवरी को रात के समय हुआ, लेकिन सुबह तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी। मृतक एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था। मृतक कमल के भाई करण ने बताया कि जब कमल से आखिरी बार बात हुई थी तो उसने कहा था कि वे 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा।
जल बोर्ड की रिपोर्ट
वहीं दिल्ली जल बोर्ड की प्राथमिक रिपोर्ट में घटनास्थल पर ठेकेदार की लापरवाही और अफसरों की चूक को लेकर एक्शन लेने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद थी। घर जल्दी पहुंचने के लिए उलटी दिशा से बंद किए गए रास्ते में मौजूद छोटी जगह से अंदर घुस गया था। ठेकेदार ने ठीक से बैरेकेडिंग नहीं की हुई थी जिसके चलते युवक अंदर घुस सका। बोर्ड ने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर चारों तरफ लोही की बैरेकेडिंग अनिवार्य है ताकि सुरक्षा के साथ काम किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन