jewar airport inauguration today noida police traffic advisory route diversion and parkings जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में जाने को इन रास्तों से निकलें, नोएडा पुलिस ने जारी किया रूट-पार्किंग प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में जाने को इन रास्तों से निकलें, नोएडा पुलिस ने जारी किया रूट-पार्किंग प्लान

Jewar Airport Inauguration Noida Police Traffic Advisory : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश और प्रदेश के वीवीआईपी-वीआईपी और अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके मद्देनजर खास रूट प्लान तैयार किया गया है।

Sat, 28 March 2026 07:24 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में जाने को इन रास्तों से  निकलें, नोएडा पुलिस ने जारी किया रूट-पार्किंग प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश और प्रदेश के वीवीआईपी-वीआईपी और अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके मद्देनजर जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं रूट प्लान भी तैयार किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के चलते शनिवार को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्तों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय/ फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

सीमावर्ती/बाह्य जनपदों से जेवर एयरपोर्ट के लिए आवागमन का प्रस्तावित मार्ग-

● जनपद मेरठ, गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर सिरसा टोल से नीचे उतरकर सिरसा गोलचक्कर से डाढा गोलचक्कर से सुपरटेक गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर नट मढैया गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से पुस्ता तिराहा (एटीएस) से बाएं टर्न कर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा ( रबूपुरा ) कट से नगला कचन तिराहा से बायें टर्न कर दयानतपुर होते हुए दयानतपुर पर स्थापित इंटरचेंज के नीचे रन्हेरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामान्य पार्किंग (जनपद मेरठ पी 07 व जनपद गाजियाबाद पी -06) में वाहनों को पार्क करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

● जनपद मथुरा एवं अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वाले वाहन जेवर टोल पार करने के बाद जेवर कट से उतरकर दाहिने टर्न कर सबौता अंडरपास से किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में निर्धारित सामान्य पार्किंग (जनपद मथुरा पी 05 व जनपद अलीगढ़ पी-09, पी-11) में वाहन पार्क करने के उपरांत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

● जनपद हापुड, बुलंदशहर, गभाना, खुर्जा, जहांगीरपुर, बंकापुर की ओर से आने वाले वाहन जेवर खुर्जा मार्ग पर ग्राम थोरा से पूर्व दाहिने टर्न कर पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर टाटा बीचिंग प्लांट के सामने दाहिने ओर निर्धारित सामान्य पार्किंग (जनपद हापुड पी 14 व जनपद बुलन्दशहर पी-13 ) में वाहनों को पार्क करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाेएडा को आज मिलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 25 वर्ष पुराना सपना होगा साकार

गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों से जेवर एयरपोर्ट के लिए आवागमन हेतु प्रस्तावित मार्ग-

● अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभाव का आवागमन यमुना एक्सप्रेसवे जेवर एयरपोर्ट के लिए बने इंटरचेंज (32 किमी माइलस्टोन) मार्ग से प्रवेश कर अपने वाहन निर्धारित पार्किंग पी 01. पी 02 व पी-03 में पार्क कर शटल वाहन द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

● मीडिया कर्मियों के वाहन किशोरपुर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग पी-08 में वाहन पार्क करने के उपरांत कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

● पुलिस / प्रशासनिक एवं अन्य विभाग के ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहनों को किशोरपुर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग पी-10 में वाहन पार्क करेंगे।

● प्रशासनिक बस दयानतपुर मार्ग होकर एयरपोर्ट परिसर में निर्धारित पार्किंग पी-15 में वाहन पार्क करने के उपरान्त कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे ।

● गौतमबुद्धनगर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आने वाले वाहन गलगोटिया कट से उतरकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से यू-टर्न कर एक्सपोमार्ट अंडरपास से होकर आईएफएस विला गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर एनएसजी गोलचक्कर से बाएं टर्न कर पुस्ता तिराहा (एटीएस) से गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा (रबूपुरा) कट से नगला कंचन तिराहा से बाएं टर्न कर दयानतपुर होते हुए दयानतपुर पर स्थापित इंटरचेंज के नीचे रन्हैरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामान्य पार्किंग पी-07 में वाहनों को पार्क करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

● गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन परी चौक से पी-3 गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से दाहिने टर्न कर पुस्ता तिराहा (एटीएस) से बाएं टर्न कर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा (रबूपुरा कट से नगला कंचन तिराहा से बाएं टर्न कर दयानतपुर होते हुए दयानतपुर पर स्थापित इंटरचेंज के नीचे रन्हैरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामान्य पार्किंग पी-07 में वाहनों को पार्क करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

● गौतमबुद्धनगर दनकौर, रौनीजा, रबूपुरा की ओर से आने वाले वाहन दनकौर रबुपूरा सर्विस मार्ग होकर फलैदा कट से बाएं तीर्थली चौराहा से दाहिने टर्न कर दयानतपुर पर स्थापित इंटरचेंज के नीचे से होकर नहर की पटरी पर जाकर सिवारा की पुलिया से बाएं नवनिर्मित अस्थायी गेट से अंदर प्रवेश कर पुराना दयानतपुर मार्ग पर निर्धारित सामान्य पार्किंग पी-07 में वाहन पार्क करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

● जेवर कस्बा की ओर से आने वाले वाहन साबौता अंडरपास होकर किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में निर्धारित सामान्य पार्किंग पी-12 में वाहन पार्क करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

● दो पहिया / हल्के वाहन द्वारा कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले लोग किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में निर्धारित सामान्य पार्किंग पी-04 में वाहन पार्क करने के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

भारी / मध्यम / हल्के माल वाहक वाहनों का डायवर्जन

● जेवर टप्पल मार्ग पर गोपालगढ़ की ओर से जेवर की ओर आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को वापस टप्पल की ओर डायवर्ट किया जाएगा जो टप्पल / पलवल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

● कस्बा खुर्जा से कस्बा जेवर की ओर आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को कस्बा खुर्जा से ही डायवर्ट किया जाएगा।

● सिकन्द्राबाद / ककोड से जेवर की ओर आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को कस्बा चबुरा नहर पुल से बैलरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

● आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पूर्व में ही बने यू-टर्न से आगरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात अलीगढ़ टप्पल होकर गंतव्य को जा सकेगा।

● नोएडा/ ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आगरा की ओर जाने वाले वाहन परी चौक से अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर से मेट्रो डिपो गोलचक्कर से 130 मीटर रोड से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेगा।

● जनपद मेरठ, हापुड, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रांतों में जाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल के बील अकबरपुर से उतरकर एनएच-91 का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे।

● पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहनों का सिरसा लूप से उतरना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

● गौतमबुद्धनगर के आंतरिक मार्गों पर सभी प्रकार के भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन का संचालन नो एंट्री के प्रावधानों के साथ सामान्य आवागमन की अनुमति निम्न मार्गों पर प्रतिबंध (यमुना एक्सप्रेसवे एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे) के साथ रहेगी। अन्य प्रांत या अन्य जनपद के आवागमन हेतु एनएच-24, एनएच-91 एवं ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर नो एंट्री के प्रावधानों के अनुसार गंतव्य को जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट फेंसिंग से लेकर AI कैमरो तक, जेवर एयरपोर्ट पर कैसा है सुरक्षा चक्र

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तीन पंडाल बने

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाली जनसभा के लिए तीन पंडाल बनाए गए हैं। दो पंडालों में एलसीडी लगाई गई हैं। जनसभा में दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए समस्त ब्लॉकों में प्रशासन एवं पुलिस के महिला एवं पुरुष कार्मिकों के साथ वॉलिंटियर्स की पर्याप्त तैनाती करने के लिए कहा, ताकि किसी को भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति समय से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस से पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पांच हेलीपैड बनाए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के लिए पांच हेलीपैड बने हैं। प्रधानमंत्री के लिए तीन विशेष हेलीपैड बनाए गए हैं। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को हेलीपैड पर उतरकर अभ्यास किया था।

पांच अस्थायीं चौकियां बनाईं

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। सात नए पीसीआर/पीआरवी वाहन भी तैनात किए हैं। नई पुलिस चौकियां माइल स्टोन-32 किलोमीटर, कार्गो टर्मिनल, डोमेस्टिक टर्मिनल, माइल स्टोन-27 किलोमीटर और माइल स्टोन-15 किलोमीटर पर स्थापित की गई हैं। इन चौकियों का मकसद एयरपोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह सुरक्षा बनाए रखना है। इनमें से तीन चौकियां माइल स्टोन-32, कार्गो टर्मिनल व डोमेस्टिक टर्मिनल डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काम करेंगी। वहीं, माइल स्टोन-27 चौकी थाना रबूपुरा और माइल स्टोन-15 चौकी थाना दनकौर के अंतर्गत रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट, पूरा प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।