जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कल, जानें दिल्ली-NCR से पहुंचने का सबसे आसान रास्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू होने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों को सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि बिजनेस, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
अब सवाल ये है कि इस एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता क्या है। दिल्ली एनसीआर के किसी भी हिस्से में रहने वालों के लिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कई विकल्प होंगे। लेकिन सबसे आसान और सस्ता विकल्प कौन सा है जिससे समय की भी बचत हो। आइए जानते हैं-
मेट्रो से ऐसे पहुंचे
अगर आप दिल्ली या नोएडा से आ रहे हैं, तो मेट्रो और बस का कॉम्बिनेशन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्वा लाइन या ब्लू लाइन के जरिए आप नॉलेज पार्क-2 स्टेशन पहुंच सकते हैं, जो एयरपोर्ट के सबसे करीब है। यहां से शटल और फीडर बसें उपलब्ध रहेंगी।
बस और ट्रेन
अगर आप बस से जेवर एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं तो यूपी रोडवेज और सिटी बसें जेवर बस स्टैंड, परी चौक और यमुना एक्सप्रेस-वे के रूट पर विशेष रूप से चलाई जाएंगी। सरकार का फोकस यहां बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने पर है। वहीं बात करें ट्रेन की तो फिलहाल एयरपोर्ट के ठीक पास कोई बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन भारतीय रेलवे ने इसे जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। यात्रीदनकौर, दादरी या वैर स्टेशन तक ट्रेन से पहुंच सकते हैं। इन स्टेशनों से एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए फीडर बसें, टैक्सी और ऑटो की सुविधा उपलब्ध होगी।
गाड़ी से आने वाले कैसे पहुंचे
अपनी गाड़ी या कैब से आने वालों के लिए कनेक्टिविटी को बेहद अच्छा बनाया गया है ताकि ट्रैफिक की झंझट न रहे। अगर आप नोएडा से जेवर एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं तो यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए 40-45 किमी की दूरी करीब 50 मिनट में तय की जा सकती है। इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर एक खास लूप बनाया गया है।
वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस से एयरपोर्ट तक की दूरी लगभग 75 किमी है। यात्रा के लिए कम से कम डेढ़ से दो घंटे का समय लेकर चलें। इसके अलावा गाजियाबाद से आने वाले लोग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से एयरपोर्ट पहुँच सकते हैं। उन्हें 60-70 किमी का सफर तय करना पड़ेगा।




साइन इन