jewar noida international airport inauguration pm modi visit schedule security updates PM मोदी कल करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 60 हजार लोगों के सामने भरी जाएगी विकास की उड़ान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी कल करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 60 हजार लोगों के सामने भरी जाएगी विकास की उड़ान

Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और 60,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है।

Fri, 27 March 2026 10:17 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
PM मोदी कल करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 60 हजार लोगों के सामने भरी जाएगी विकास की उड़ान

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए मंच बन चुका है। गुरुवार को प्रधानमंत्री के लिए चयनित हैलीपेड पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतारकर गुणवत्ता को परखा गया। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 28 मार्च को एयरपोर्ट का शुभारंभ और एमआरओ का शिलान्यास करने के लिए जेवर पहुंचेंगे। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार पंडाल की लंबाई करीब 200 मीटर लंबी है। यहां आम लोगों समेत वीवीआईपी और वीआईपी के लिए करीब 60 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के पास आसमान छूएंगे प्रॉपर्टी के दाम! 28% तक कीमतें बढ़ने के आसार

सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी

जनसभा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागर विमानन मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत अनेक वीआईपी और वीवीआईपी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले गुरुवार को एयरपोर्ट पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतारा गया। हेलीकॉप्टर उतरकर काफी दूर तक चला और सुरक्षा गुणवत्ता की रिपोर्ट एकत्रित की। सबकुछ ठीक होने के बाद वह रवाना हो गया। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जेवर पहुंच सकते हैं। संभावना है कि वह जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3,900 मीटर लंबा रनवे, सालाना 12 मिलियन पैसेंजर क्षमता, जेवर एयरपोर्ट की खासियतें

डीएम ने रात में दौरा किया

डीएम मेधा रूपम ने बुधवार की देर रात एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति पर रिपोर्ट तलब की।

मुख्य सचिव ने वीडियो साझा किया

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है। वीडियो में एयरपोर्ट की आधुनिकता को दर्शाया गया।

प्रधानमंत्री शनिवार की सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। नोएडा एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है। पहले चरण को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से विकसित किया गया है। एयरपोर्ट में 40 एकड़ में एमआरओ हब बनेगा, इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन और PM की जनसभा की बनेगी शॉर्ट फिल्म, CCTV से रहेगी नजर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।