jewar noida airport inauguration traffic advisory route diversion parking plan pm modi visit जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा। इसे देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Fri, 27 March 2026 11:07 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा। इसे देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को रूट डायवर्जन के साथ पार्किंग की योजना भी जारी की है। मेरठ और गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर सिरसा गोलचक्कर से डाढा गोलचक्कर, सुपरटेक गोलचक्कर से दाएं मुड़ेंगे। यहां से नट मढैया गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक पुस्ता तिराहा (एटीएस) से बाएं घूमकर रनहेरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामान्य पार्किंग (मेरठ पी7 और गाजियाबाद पी छह) में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM कल देंगे जेवर एयरपोर्ट की सौगात,60000 लोगों के सामने भरी जाएगी विकास की उड़ान

मथुरा और अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वाले वाहन जेवर टोल पार करने के बाद जेवर कट से उतरकर दाएं मुड़कर सबौता अंडरपास से किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में (मथुरा पी-05 और अलीगढ़ पी-नौ, पी-11) में वाहन पार्क कर सकेंगे। वहीं, हापुड़, बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग जेवर खुर्जा मार्ग पर ग्राम थोरा से पहले दाएं मुड़कर पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर टाटा बीचिंग प्लांट के सामने दाएं ओर निर्धारित सामान्य पार्किंग (हापुड़ पी-14 और बुलंदशहर पी-13) में गाड़ियों को पार्क करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वीआईपी लोगों के लिए शटल वाहनों की सुविधा

वीवीआईपी और वीआईपी लोग यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट के लिए बने इंटरचेंज मार्ग से प्रवेश कर अपने वाहन पार्किंग पी-1, पी-2 और पी3 में लगा सकेंगे। यहां से शटल वाहनों के जरिये वह कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। मीडिया के वाहन किशोरपुर गेट से प्रवेश कर पार्किंग पी-8 में पार्क होंगे।

ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के वाहन पी-10 पर पार्क होंगे। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से यूटर्न लेकर एक्सपो मार्ट अंडरपास होकर एनएसजी गोलचक्कर से बाएं मुड़ेंगे। यहां से वाहन पुस्ता तिराहा होते हुए रन्हैरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर पी-7 में वाहन पार्क कर सकेंगे। जरूरत के समय ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के पास आसमान छूएंगे प्रॉपर्टी के दाम! 28% तक कीमतें बढ़ने के आसार

वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने मौके का जायजा लिया

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दो दिन पहले से एसपीजी ने एयरपोर्ट को सुरक्षा घेरे में ले रखा है। वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री के लिए चयनित हैलीपेड पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतारकर सुरक्षा गुणवत्ता को परखा गया। एसपीजी ने एयरपोर्ट व जनसभा स्थल पर बिना सत्यापन लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

इस तरह मार्ग बदले जाएंगे

● जेवर-टप्पल मार्ग पर गोपालगढ़ की ओर से जेवर की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को वापस टप्पल की ओर भेजा जाएगा।

● खुर्जा से जेवर की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को खुर्जा से डायवर्ट किया जाएगा।

● सिकंद्राबाद-ककोड़ से जेवर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को चचुरा नहर पुल से खैलरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

● आगरा से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले बने यूटर्न से आगरा की ओर जाएंगे। यह यातायात अलीगढ़, टप्पल होकर गंतव्य को जा सकेगा।

● नोएडा-ग्रेनो से यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आगरा की ओर से आने वाले वाहन परीचौक से अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

● मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल के बील अकबरपुर से उतरकर एनएच-91 से जा सकेंगे।

● पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहनों का सिरसा लूप से उतरना प्रतिबंधित रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3,900 मीटर लंबा रनवे, सालाना 12 मिलियन पैसेंजर क्षमता, जेवर एयरपोर्ट की खासियतें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।