jagdeep dhankhar admitted in aiims after fell unconscious twice on 10 january पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक हफ्ते में 2 बार हुए बेहोश, AIIMS में एडमिट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक हफ्ते में 2 बार हुए बेहोश, AIIMS में एडमिट

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों की मानें तो वह एक हफ्ते में दो बार बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने उनको भर्ती होने की सलाह दी थी।

Mon, 12 Jan 2026 06:04 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक हफ्ते में 2 बार हुए बेहोश, AIIMS में एडमिट

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एक हफ्ते दो बार बेहोश होने के बाद सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 जनवरी को उन्हें वॉशरूम में बेहोशी के दौरे पड़े थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जांच और एमआरआई के लिए भर्ती होने की सलाह दी। धनखड़ पहले भी कच्छ, उत्तराखंड और केरल में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान बेहोश हो चुके हैं।

दो बार हुए बेहोश

अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को जब जगदीप धनखड़ टॉयलेट गए तो उन्हें दो बार बेहोशी के दौरे पड़े। जगदीप धनखड़ को 10 जनवरी को 2 बार बेहोश होने के बाद सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। 74 वर्षीय धनखड़ की एमआरआई जांच होगी।

स्वास्थ्य वजहों के चलते छोड़ा था पद

एक अधिकारी ने कहा कि वह 12 जनवरी को जांच के लिए एम्स गए थे जब डॉक्टरों ने उनको जांचों के लिए भर्ती की सलाह दी। धनखड़ पहले भी कई मौकों पर बेहोश हो चुके हैं। वह कच्छ के रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान बेहोश हो चुके हैं। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य वजहों का हवाला देते हुए पिछले साल 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6°C आया तापमान; कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 750 एकड़ अरावली पहाड़ी वन में होगी तब्दील, पहले चरण में कितने गांव
ये भी पढ़ें:दिल्ली में चली शीतलहर, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट; पालम में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी का जताया था आभार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य और चिकित्सीय सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ ने प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और संसद सदस्यों से मिले स्नेह की सराहना करते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया था। पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते धनखड़ को लगभग दो लाख रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती है। उन्हें कई अन्य सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।