gurugram freezing with temperature 0.6 imd issued orange alert for cold wave गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6°C आया तापमान; कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6°C आया तापमान; कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार रात को 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शहर लगभग फ्रीजिंग पॉइंट के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Mon, 12 Jan 2026 04:26 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6°C आया तापमान; कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम के इलाकों में बफीर्ली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी है। आलम यह है कि गुरुग्राम के अलग-अलग इलाके जमा देने वाली ठंड की चपेट में हैं। गुरुग्राम में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात के तौर पर दर्ज की गई। गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में मध्यम से घने कोहरे के साथ शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम तापमान गुरुग्राम एडब्ल्यूएस में दर्ज किया गया। गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम के बाद सबसे कम तापमान नारनौल में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को गुड़गांव में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जमी नजर आईं पत्तियों पर पाले की परत

गुरुग्राम के बाहरी इलाके खासकर गांवों में तो सोमवार सुबह के शुरुआती घंटों में हालात बेहद खराब नजर आए। फसलों और वनस्पतियों पर पाले की पतली परत जमी नजर आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की ठंड तब देखी जाती है जब तापमान शून्य के करीब पहुंचता है। कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर कारों और खेतों पर पड़ी पाले की तस्वीरें शेयर कीं।

इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुग्राम में रविवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। हरियाणा में नारनौल दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, हिसार में 2.6, करनाल में 3.5, अंबाला में 4.5 और रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे के साथ शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 जनवरी को गुरुग्राम के साथ ही फरीदाबाद में सुबह के वक्त मध्यम से घने कोहरे के साथ ही कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मिलेनियम सिटी के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटों तक ‘कोल्ड वेव’ (शीतलहर) की स्थिति बनी रहेगी। आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 750 एकड़ अरावली पहाड़ी वन में होगी तब्दील, पहले चरण में कितने गांव
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में लाइव कर किसान आत्महत्या की घटना ने पकड़ा तूल, अब मजिस्ट्रेटी जांच
ये भी पढ़ें:दिल्ली में चली शीतलहर, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट; पालम में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड
gurugram weather

14 जनवरी को भी जोरदार ठंड, येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जनवरी को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरे के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसस साफ है कि मकर संक्रांति तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भीषण ठंड का असर कारोबार पर भी दिख रहा है। रविवार को बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम देखी गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।