india alliance meeting 23 parties to participate mamata banerjee met arvind kejriwal दिल्ली में केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी, आज INDIA गठबंधन की बैठक; 23 दल होंगे शामिल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी, आज INDIA गठबंधन की बैठक; 23 दल होंगे शामिल

टीएमसी सांसदों में अनबन की खबरों के बीच ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचीं। वहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। 

Mon, 8 June 2026 12:01 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी, आज INDIA गठबंधन की बैठक; 23 दल होंगे शामिल

टीएमसी के भीतर अंदरूनी तनाव की अटकलों के बीच ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। ममता बनर्जी के साथ राज्यसभा सदस्य डोला सेन और लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी भी दिल्ली पहुंचे हैं।

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की केजरीवाल से मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि टीएमसी के असंतुष्ट नेता और सांसद संसद में भी वही स्थिति पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं जो पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में हो चुकी है। बताया जाता है कि तृणमूल के 80 में से 58 विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक विधायक दल से बगावत कर अलग गुट बना लिया है।

ममता और अभिषेक के दिल्ली दौरे पर नजरें

इसे ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल के विधानसभा चुनावों में हार के बाद टीएमसी के कई नेताओं ने खुलकर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की नेतृत्व शैली की आलोचना की है। ऐसे में जब संकेत मिल रहे हैं कि बागी सांसद भी अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं तो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के दिल्ली दौरे पर नजरें टिक गई हैं।

बैठक में शामिल होंगे 23 दल

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 राजनीतिक दल शामिल होंगे। बैठक दिल्ली के 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब' में होगी जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उद्धव ठाकरे समेत विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MLA के बाद MP की बारी, टूट की राह पर TMC; ममता की पार्टी में होगा AAP वाला खेला?

AAP और DMK ने बनाई दूरी

डीएमके और आम आदमी पार्टी के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी ने तो गठबंधन से पहले ही दूरी बना ली है जबकि डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस के संबंध तोड़ने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। हालांकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि विपक्षी 'इंडिया' गुट एकजुट है। जयराम रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अलग-अलग वजहों के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर टूटेगी कांग्रेस? RS चुनाव में राहुल की करीबी के नाम पर भड़के नेता, BJP तैयार

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

माना जा रहा है कि बैठक में भविष्य की रणनीति के साथ राज्यों में अगले चुनावी चक्र और 2029 के लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की संभावना है। साथ ही नरेन्द्र मोदी के मुकाबले के लिए किसी चेहरे को पेश किए जाने को लेकर भी बातचीत हो सकती है। टीएमसी के नेता एवं सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बैठक साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादे के साथ हो रही है। 'इंडिया' एकजुट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बंटा विपक्ष, कांग्रेस का ठंडा रुख; क्या कहा?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, PM मोदी को एक सलाह

(पीटीआई-भाषा और एएनआई के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।