imd delhi mausam forecast coldest morning yellow alert for cold wave with fog दिल्ली में 3 डिग्री वाली ठंड का टॉर्चर, कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 3 डिग्री वाली ठंड का टॉर्चर, कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आगे कैसा रहेगा मौसम? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sun, 11 Jan 2026 03:25 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 3 डिग्री वाली ठंड का टॉर्चर, कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के पालम और आयानगर में तो ठंड ने जमा देने वाला एहसास कराया। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो आयानगर में यह 4.2 डिग्री कम होकर 2.9°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है।

4 डिग्री से ज्यादा की गिरा न्यूनतम तापमान

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है जबकि दिल्ली में हालत बेहद खराब हैं। दिल्ली में तीन जगहों पर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट देखी गई। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं आयानगर में यह 2.9°C रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे है।

कल शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 जनवरी यानी सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में तेज सर्द हवाएं भी चल रही हैं जो गलन भरी ठंड का एहसास करा रही हैं। दिल्ली में सोमवार को 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

मंगलवार से दिखेंगे बदरा

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 13 जनवरी से मौसम के करवट लेने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 13 से लेकर 17 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने का अनुमान है। दिल्ली में 13 से लेकर 15 जनवरी तक दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

delhi weather forecast news
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्दन में 13 टांके, रीढ़ में फ्रैक्चर; चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या?
ये भी पढ़ें:शिमला के चलौंठी में घरों में दरारें; मंत्री के दौरा, कमेटी गठित, जांच के निर्देश
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर तलब, इस सपा नेता की भूमिका की जांच

दो दिन हवा की स्पीड रहेगी धीमी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से संकेत यह भी मिल रहा है कि दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को पलूशन में इजाफा देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों ही दिन हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। दिल्ली में 13 और 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान में क्रमश: हल्की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।