anjel chakma post mortem report many stitches on right side of neck गर्दन में 13 टांके, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; एंजेल चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या बातें?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गर्दन में 13 टांके, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; एंजेल चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या बातें?

देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेल चकमा की मौत सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। 

Sat, 10 Jan 2026 09:29 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
गर्दन में 13 टांके, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; एंजेल चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या बातें?

देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी मौत सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसके सिर पर वार किया गया था जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर हो गया था। यह घटना 9 दिसंबर को हुई थी जब छह युवकों ने उस पर हमला किया था और इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पुष्टि की है कि सिर और पीठ पर किए गए जानलेवा हमलों की वजह से ही छात्र की जान गई।

गर्दन में 13 टांके

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन के दाहिनी ओर 12.5 सेमी लंबाई में लगे कुल 13 टांके, पीठ के निचले हिस्से के दाहिनी ओर कुल तीन टांके 3 सेमी लंबाई में लगा होने का जिक्र है। यही नहीं दाहिने कंधे पर 1 सेमी लंबाई का एक टांका लगा होने की बात है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एंजेल को रीढ़ की हड्डी और स्पाइनल कॉर्ड में चोटें आईं। इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर थे। इसमें रीढ़ की हड्डी में इम्प्लांट का भी जिक्र है।

सिर की चोटें ही मौत की वजह

रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रैक्चर के कारण बॉडी की अस्थिरता को रोकने के लिए एक मेडिकल डिवाइस भी लगाया गया था। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुरियाल कहते हैं कि सिर की चोटें ही मौत की एकमात्र वजह लगती हैं। स्पाइनल कॉर्ड की चोटों से कम ही मामलों में मरीजों की मौत होती है। ऐसा लगता है कि सिर की चोटों से दिक्कतें हुईं।

मेटल के कड़े से हमला

जांच कर रहे एसआईटी के एक अधिकारी ने भी कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत की वजह भी सिर की चोटों को बताया गया है। सिर में चोट की बात से इस बात की पुष्टि होती है कि एंजेल पर एक आरोपी ने मेटल के कड़े से हमला किया था। जैसा की पुलिस जांच में भी सामने आया है। इसके बाद दूसरे आरोपी ने पीठ के निचले हिस्से में चाकू मारा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड सरकार ने एंजेल चकमा के परिजनों को दी 4.12 लाख की मदद, धामी ने की बात
ये भी पढ़ें:अंकिता के माता-पिता से मिले CM धामी, VIP का दावा करने वाली सनावर से घंटों पूछताछ
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर तलब, इस सपा नेता की भूमिका की जांच

भाई के साथ सामान लेने गया था एंजेल

बता दें कि एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर की शाम को छह युवकों ने तब हमला बोल दिया था जब वह अपने छोटे भाई माइकल के साथ शहर के सेलाकुई इलाके में किराने का सामान खरीदने गया था। एंजेल की 26 दिसंबर की सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। माइकल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच एंजेल के चाचा मोमेन चकमा ने सभी छह आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।