turkman gate stone pelting incident 3 more arrested female influencer summoned तुर्कमान गेट केस: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर को बुलाया, इस सपा नेता की भूमिका की जांच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तुर्कमान गेट केस: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर को बुलाया, इस सपा नेता की भूमिका की जांच

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पथराव मामले में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16 हो गई है। पुलिस की ओर से एक महिला इन्फ्लुएंसर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Sat, 10 Jan 2026 03:38 PMKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share
तुर्कमान गेट केस: 3 और अरेस्ट, महिला इन्फ्लुएंसर को बुलाया, इस सपा नेता की भूमिका की जांच

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पथराव मामले में तीन और गिरफ्तारियां की हैं। इसके साथ ही कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 16 हो गई है। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बीच पुलिस ने इन्फ्लुएंसर एमन रिजवी को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की पहचान की गई है। उन पर अफवाह फैलाने का आरोप है। पुलिस समाजवादी पार्टी के एक सांसद की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है।

अब तक ये 16 गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद नावेद, मोहम्मद फैज, मोहम्मद उबैदुल्लाह, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद अदनान शामिल हैं। इनके सा ही समीर हुसैन, मोहम्मद अतहर, शहनवाज आलम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान उर्फ राजू, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आमिर हमजा और एक अन्य मोहम्मद उबैदुल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया है।

रडार पर 10 इन्फ्लुएंसर्स

पुलिस ने जांच के दौरान 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की पहचान की है, जिन पर घटना के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर एमन रिजवी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई हैं। रिजवी ने दावा किया कि उनको पुलिस की ओर से अब तक कोई समन प्राप्त नहीं हुआ है।

'इन्फ्लुएंसर' अमन रिजवी तलब

खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए 'इन्फ्लुएंसर' अमन रिजवी ने पुलिस ने अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। उन्होंने घटना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि घटना छह जनवरी को रात करीब 12:30 बजे हुई। मैं एक शादी में थी। मैंने तो वीडियो भी सुबह करीब चार बजे पोस्ट किया। उस वीडियो में मैंने किसी से मस्जिद के पास जमा होने को नहीं कहा था।

पुलिस पर पत्थर फेंकना अपराध

अमन रिजवी ने कहा कि यदि मुझे कोई समन या फोन आता है तो पूरा सहयोग करूंगी। पुलिस पर पत्थर फेंकना अपराध है। मैं पत्थरबाजी का समर्थन नहीं करतीं हूं। इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना की जांच कई स्तरों पर चल रही है। इसमें डिजिटल सबूतों की जांच के साथ ही अन्य इनपुट पर भी गौर किया जा रहा है। गलत जानकारी फैलाने वालों की पहचान और हिंसा से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ भी जांच में शामिल है।

इन्फ्लुएंसर सलमान भी होगा तलब

पुलिस ने बताया कि एक अन्य इन्फ्लुएंसर सलमान को भी समन भेजा जाना है। सोशल मीडिया पर कुछ संदेश फैलाने में उसकी भूमिका की छानबीन की जा रही है।

सपा सांसद की भूमिका की भी जांच

पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे बवाल के मामले में समाजवादी पार्टी के एक सांसद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम उनकी भूमिका पर गौर कर रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है। उनके सभी बयानों की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में अवैध कालोनियों पर ऐक्शन जारी, लोनी समेत कहां-कहां चला बुलडोजर?
ये भी पढ़ें:नोएडा के 3 इलाकों में चले बुलडोजर, खाली कराई 15 हजार वर्ग मीटर जमीन
ये भी पढ़ें:अखलाक मामले में आरोपियों की केस ट्रांसफर की अपील, वापसी पर पहुंचे हाई कोर्ट

भारी फोर्स तैनात

शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा वक्त में इलाके में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।