How To Register Complaint In Delhi CM Jansunwai Portal All you need to know घर बैठे दूर होगी समस्या, दिल्ली CM ने लॉन्च किया पोर्टल, इन चार तरीकों से करें शिकायत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

घर बैठे दूर होगी समस्या, दिल्ली CM ने लॉन्च किया पोर्टल, इन चार तरीकों से करें शिकायत

दिल्ली में स्थानीय समस्याओं की शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल या ऐप पर की जा सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप को लांच किया है, जिसमें लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Sun, 22 Feb 2026 06:07 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
घर बैठे दूर होगी समस्या, दिल्ली CM ने लॉन्च किया पोर्टल, इन चार तरीकों से करें शिकायत

दिल्ली में स्थानीय समस्याओं की शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल या ऐप पर की जा सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप को लांच किया है, जिसमें लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही 75 सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी डिजिटल प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पहले नागरिकों के पास अपनी समस्याएं दर्ज करने के लिए मंच तो थे, लेकिन उनके समाधान की प्रभावी निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल एवं ऐप शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत के लिए एक यूनिक रेफरेंस आईडी जारी की जाएगी और प्रक्रिया के हर चरण पर एसएमएस के माध्यम से शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाएगी। नागरिकों को रिमाइंडर भेजने और पूर्व में की गई शिकायतों को नई शिकायत से लिंक करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही शिकायतों के निवारण के लिए तीन स्तरीय प्रणाली लागू की गई है, जिसमें जन शिकायत समाधान अधिकारी , अपीलीय प्राधिकारी और अंतिम अपीलीय प्राधिकारी (एफएए) शामिल हैं।

डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

सीएम ने बताया कि पहली बार दिल्ली सरकार की सभी संपत्तियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए एसेट मैनेजमेंट पोर्टल बनाया गया है। इससे वास्तविक स्थिति का पता लगोगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा सरकार ने एक साल में पूरे किए 10 बड़े वादे, कैश वाली 3 स्कीमों का इंतजार
ये भी पढ़ें:अटल कैंटीन से शिक्षा व स्वास्थ्य तक... रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल में क्या किया
ये भी पढ़ें:6 मंजिला पार्किंग, 2 हजार गाडियों की जगह, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

व्हाट्सऐप आधारित सेवाएं शुरू होंगी

इस अवसर पर दिल्ली के आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 200 से अधिक विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली से काम पेपरलेस हो रहा है। जल्द ही व्हाट्सऐप आधारित सेवा भी शुरू की जाएगी। विभागों से संबंधित समस्याएं दर्ज करने के लिए सुविधा वेबसाइट पर दी गई है।

चार तरीकों से करें शिकायत

● नागरिकों की समस्याओं के समाधान की निगरानी होगी

● सीएम जनसुनवाई (CM Jansunwai) नाम के वेबपोर्टल या एप पर जाएं

● शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने वाले विकल्प पर क्लिक करें

● वहां आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, जिस पर ओटीपी आएगा। इसे भरकर आगे बढ़ें

● इसके बाद समस्या के बारे में पूरा विवरण पूछा जाएगा

● नागरिक यहां समस्या से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं

● शिकायत जमा करने के बाद एक रेफरेंस या पंजीकरण नंबर मिलेगा

● इस नंबर से आप अपनी शिकायत की स्थिति आसानी से देख सकेंगे और ट्रैक कर सकेगे।

सरकारी सेवाओं को भी कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा, लोगों तक सरकारी सेवाएं आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क से जोड़ दिया है। अब नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।