LPG संकट के बीच घर बैठें ऐसे बैठे ऐसे ले सकते हैं PNG कनेक्शन; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष को एक महीना पूरा होने को है। इसका असर अब निम्न आय वर्ग के लोगों पर दिखने लगा है। रसोई गैस की किल्लत के कारण ठेले पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों के सामने अजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष को एक महीना पूरा होने को है। इसका असर अब निम्न आय वर्ग के लोगों पर दिखने लगा है। रसोई गैस की किल्लत के कारण ठेले पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों के सामने अजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसी तरह कई छोटे ढाबों को बंद करना पड़ा है। यमुनापार इलाके में बीते 20 वर्षों से चाय की दुकान से परिवार चलाने वाले बाबूलाल ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण दो हफ्तों से दुकान बंद करनी पड़ी है। अब मजदूरी की तलाश में हूं, ताकि घर का किराया निकल सके और बच्चों का पेट पाल सकूं। इसी तरह रिक्शा चलाने वाले खुर्शीद ने बताया कि पहले 80-100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से छोटे सिलेंडर में गैस भरवाता था। अब 300 रुपये प्रति किलो गैस मिल रही है। इतनी कमाई नहीं है कि उसे भरवा सकूं। अब अटल कैंटीन में भोजन करता हूं। एलपीजी संकट के बीच दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन लगवाने की मांग तेजी से बढ़ी है। दिल्ली में आईजीएल पीएनजी का मुख्य प्रदाता है। आइए जानते हैं कि अगर आपके यहां पीएनजी लाइन बिछी है तो घर बैठे कैसे कनेक्शन ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको घर बैठे पीएनजी कनेक्शन लेना है तो आप टोल-फ्री नंबर 1800 102 5109 पर कॉल करके अपना अनुरोध दर्ज करा सकते हैं।
आईजीएल कनेक्ट ऐप
गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आईजीएल कनेक्ट ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें।
अपने इलाके को यूं खोजें
आईजीएल ने एक चेक एलिजिबिलिटी फीचर दिया है। आईजीएल न्यू कनेक्शन पेज पर जाएं। यहां डोमेस्टिर विकल्प चुनें। अपना पिन कोड डालें और अपनी कॉलोनी/क्षेत्र का नाम लिस्ट में जें। यदि कॉलोनी का नाम लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है।
कंपनी को किस्तों में भी कर सकते हैं भुगतान
अगर आप को पीएनची कनेक्शन लेना है तो उसका पूरी प्लान डिटेल ये है-
एकमुश्त भुगतान 6,000 सिक्योरिटी डिपॉजिट + 1,000 कंजम्पशन डिपॉजिट।
ईएमआई योजना 275 (एडमिन चार्ज) के साथ 500 की 14 किस्तों में भुगतान।
एफडीसी योजना ₹1,000 (कंजम्पशन डिपॉजिट) + 1 प्रतिदिन (GST अतिरिक्त) बिल में जुड़ेगा।
ऑफर (31 मार्च 2026 तक) नए कनेक्शन या एक्टिवेशन पर पहले बिल में ₹500 की छूट।
हर दिन 1500 तक कनेक्शन लग रहे
अनधिकृत कॉलोनियों और संकरी गलियों वाले इलाकों में सुरक्षा और तकनीकी कारणों से पाइपलाइन बिछाना मुश्किल होता है, इसलिए वहां अभी भी कवरेज सीमित है। वर्तमान संकट को देखते हुए आईजीएल ने अपनी क्षमता बढ़ा दी है और अब प्रतिदिन 1,300–1,500 नए कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि जहां पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है, वहां लोग तीन महीने के भीतर स्विच करें, वरना एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है।




साइन इन