how raghav chadha got married with parineeti chopra राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद होने की वजह से ही शादी की? परिणीति चोपड़ा का क्या था जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद होने की वजह से ही शादी की? परिणीति चोपड़ा का क्या था जवाब

आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी का क्रेडिट अपनी पार्टी को दिया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा की इसलिए परिणीति से शादी हो पाई क्योंकि वह राज्यसभा सांसद थे। परिणीति ने पिछले साल राघव से मुलाकात और प्यार की कहानी सुनाई थी।

Wed, 29 April 2026 06:55 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद होने की वजह से ही शादी की? परिणीति चोपड़ा का क्या था जवाब

आम आदमी पार्टी (आप) में अब तक की सबसे बड़ी टूट का सूत्रधार बने राघव चड्ढा को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच उनकी परिणीति चोपड़ा के साथ हुई शादी भी सुर्खियों में आ गई है। आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी का क्रेडिट अपनी पार्टी को दिया है। उनका कहना है कि राघव की परिणीति चोपड़ा से शादी इसलिए हो पाई क्योंकि उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया था। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि राघव चड्ढा की शादी कैसे ऐक्ट्रेस से हुई थी।

परिणीति चोपड़ा ने एक साल पहले एक टीवी कार्यक्रम में राघव चड्ढा के साथ पहली मुलाकात, दूसरी मुलाकात में उनसे शादी की बात तय कर लेने की कहानी सुनाई थी। राघव के साथ टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि कैसे लंदन में मुलाकात के बाद दोनों करीब आए, जबकि वह पहले से राघव चड्ढा को नहीं जानती थीं और उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह राज्यसभा के सांसद हैं। परिणीति ने कहा कि उन्हें यह सब गूगल के जरिए पता चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा के भाजपा में आने का प्रियंका चोपड़ा कनेक्शन, नवजोत कौर का बड़ा दावा

परिणीति ने लंदन में हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'इंग्लैंड में एक अवॉर्ड फंक्शन हुआ था। जहां पर अवॉर्ड दिए जा रहे आउट स्टैंडिंग अचीवर्स को। जहां मुझे एंटरटेनमेंट के लिए अवॉर्ड मिल रहा था और इसे (राघव चड्ढा को) पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस के लिए। जब मैं अवॉर्ड के लिए लंदन पहुंची तो वहां पढ़ाई कर रहे मेरे भाई ने मुझसे पूछा कि तुम किस अवॉर्ड के लिए आई हो, और किस-किसको क्या मिल रहा है। मैं उस टाइम राघव को नहीं जानती थी, क्योंकि मैं पॉलिटिक्स फॉलो नहीं करती। मैंने कहा कि ऐसे कोई राघव चड्ढा भी आ रहे हैं तो मेरे भाई का मुंह खुल गया, उसकी आंखें खुल गईं, वह बोला- राघव चड्ढा आ रहे हैं। मैंने कहा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि वह कोविड के टाइम से राघव को फॉलो करता है और फैन है। उसने मुझसे कहा कि आपको उनसे मिलना है और हैलो कहना है।'

परिणीति ने आगे बताया कि किस तरह उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से कहा था कि उन्हें राघव चड्ढा से मिलना और फिर दोनों की कुल पल के लिए वह पहली मुलाकात हुई थी। चोपड़ा ने कहा, 'मैंने आयोजकों से कहा कि निकलने से पहले मुझे राघव चड्ढा जी से 2 मिनट मिलना है। अवॉर्ड लेने के बाद निकलने से पहले मैंने आयोजकों से मिलवाने को कहा तो उन्होंने कहा कि आपके पीछे ही बैठे हैं। मैं घूमीं तो राघव बैठा था। मैं गई उसके पास मैंने कहा कि हैलो मैं परिणीति, मेरे भाई आपके बड़े फैन हैं तो इसने कहा कि हाउ स्वीट। जैसा कि हम किसी से भी कह देते हैं, मैंने कहा कि ठीक है फिर मिलते हैं। मैंने ऐसे ही बोल दिया कि हम टच में रहेंगे। इसने कहा कि हम कल सुबह ही मिल लेते हैं। मैंने भी ओके कह दिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिणीति चोपड़ा से शादी भी इसलिए हो पाई क्योंकि...; अहसान गिना रही AAP
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा और राघव चड्ढा; राजघाट से केजरीवाल ने साधे दो निशाने

दूसरी मुलाकात में ही परिणीति ने तय कर ली थी शादी वाली बात

परिणीति ने कहा कि अगले दिन वह अपने तीन मैनेजर के साथ पहुंचीं और राघव भी आयोजकों के साथ आ गए। उन्होंने कहा, 'हम 10-12 लोग टेबल पर थे। मैंने कहा कि बड़ा अजीब है कि मिलने बुलाया और पलटन है साथ में। मैं बड़ी फिल्मी कहानी बताती हूं। हम पूरी दुनिया की बातें कर रहे थे। इधर-उधर की। मैंने कहा कि मैडिटेशन करती हूं, स्कूबा डाइविंग करती हूं। एक घंटा बीत गया।'परिणीति ने बताया कि किस तरह वह राघव चड्ढा की सादगी और बनावटीपन नहीं होने की वजह से दूसरी ही मुलाकात में पसंद करने लगी। उन्होंने कहा, 'इसको भूख लगी होगी, अचानक कहा कि यार मुझे ना बहुत भूख लगी है, खाने जा रहा हूं। एकदम से गया और प्लेट में खाना भरकर आ गया। मैंने कहा कि पहली बार मिल रही हूं... होता है ना कि हम पूरा एक्सपोज नहीं करते पहली मीटिंग में। मैंने कहा कि यह बहुत सही बंदा है। एक फिल्मी मोमेंट हुआ, यह खाना लेकर आया और खाना शुरू और मैं इसको देख रही हूं। मेरे दिमाग में घंटी बजी, मैं इस आदमी से शादी करने जा रही हूं।'

मैंने गूगल से पूछा- कौन है राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि कहानी में ट्विस्ट यह था कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं। उन्होंने कहा, 'देखने में इतना हैंडसम है। खाने पीने कि इंटरेस्ट मैच हो चुका था तब तक। मैं ऊपर गई अपने कमरे में और गूगलिंग शुरू, हू इज राघव चड्ढा (कौन हैं राघव चड्ढा), इज राघव चड्ढा मैरिड (क्या राघव चड्ढा शादीशुदा है), वॉइट इज राघव चड्ढा एज (राघव चड्ढा की उम्र कितनी है), सारे उत्तर सही मिल गए। फिर देखा कि राजनीति में काम करता है, मेंबर ऑफ राज्यसभा। गूगल करके सब सीखा मुझे बहुत कम पता था।'

क्या नहीं पता था राज्यसभा क्या है

परिणीति चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या उनको पता नहीं था कि राज्यसभा क्या होती है? हां, में धीरे-धीरे गर्दन हिलाते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा- सर ऐसा मत बताओ ना सबको, नहीं-नहीं पता था गाइज, गूगल को पता था। मैंने बहुत गूगलिंग की और मैंने कहा कि बहुत सोचा है, शादी तो अब इससे ही करूंगी।' जब राघव चड्ढा से जब पूछा गया कि क्या वह परिणीति को जानते हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे तो बिल्कुल पता था। जब इन्होंने कहा कि सुबह मिलते हैं तो मैंने कहा कि मौके पर चौका मारा जाए। उसके बाद हमारी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। ये शूटिंग के लिए पंजाब आईं। वहां हमारी सरकार थी। हम मिलने लगे। पहले छुपछुप के मिलते थे। शुरू में तो बहुत छुपके मिले।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।