He slit the girl throat after she refused to marry him and also slit his own लड़की का गला रेतकर अपना भी काटा, दिल्ली के होटल में हुए खौफनाक कांड की क्या है वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लड़की का गला रेतकर अपना भी काटा, दिल्ली के होटल में हुए खौफनाक कांड की क्या है वजह?

पुलिस को सूचना मिलने पर जब टीम होटल पहुंची, तो कमरे के भीतर लड़की और 23 साल का लड़का खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों के गले पर ब्लेड से किए गए गहरे जख्म थे।

Tue, 27 Jan 2026 08:58 PMRatan Gupta नई दिल्ली, पीटीआई
share
लड़की का गला रेतकर अपना भी काटा, दिल्ली के होटल में हुए खौफनाक कांड की क्या है वजह?

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक होटल के कमरे में एक लड़के द्वारा 21 साल की लड़की का गला रेतने और बाद में खुद आत्महत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लड़का लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था और उसके इनकार करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। दोनों को गंभीर हालत में गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होटल में मिले खून से लथपथ गले कटे शरीर

यह घटना 24 जनवरी की शाम करीब 8.15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर जब टीम होटल पहुंची, तो कमरे के भीतर लड़की और 23 साल का लड़का खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों के गले पर ब्लेड से किए गए गहरे जख्म थे। कमरे से खून से सना ब्लेड भी बरामद किया गया है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5300 सिम, 32 राज्य, कंबोडिया तक जाल; 1100 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड कौन?

शादी का मना करते ही लड़की का गला रेता

शुरूआती जांच में सामने आया है कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे और एक ही इलाके में रहते थे। पुलिस के मुताबिक लड़का लंबे समय से लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन उसने लड़की को होटल में मिलने के बहाने बुलाया और वहीं शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की द्वारा इनकार किए जाने पर लड़के ने कथित तौर पर ब्लेड से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद भी उसी ब्लेड से आत्महत्या की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने दिल्ली को 3 कलंक दिए, रेखा सरकार बना रही नए कूड़े के पहाड़; आप का हमला

शिकायत दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने होटल के कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के पूरे क्रम को स्पष्ट किया जा सके। इसके अलावा होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर प्रतीकात्मक है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।