AAP spoke on Bhalswa landfill and Kirari, attacked BJP and Rekha government भाजपा ने दिल्ली को 3 कलंक दिए, रेखा सरकार बना रही नए कूड़े के पहाड़; आप का हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

भाजपा ने दिल्ली को 3 कलंक दिए, रेखा सरकार बना रही नए कूड़े के पहाड़; आप का हमला

आप नेता ने कहा- दिल्ली में रेखा सरकार नए कूड़े के पहाड़ बना रही है। उनका आरोप ये भी है कि MCD में भाजपा की 15 साल सरकार रही। इस बीच इन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़नुमा कलंक दिए हैं।

Tue, 27 Jan 2026 07:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भाजपा ने दिल्ली को 3 कलंक दिए, रेखा सरकार बना रही नए कूड़े के पहाड़; आप का हमला

आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए नया आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा- "दिल्ली में रेखा सरकार नए कूड़े के पहाड़ बना रही है।" उनका आरोप ये भी है कि MCD में भाजपा की 15 साल सरकार रही। इस बीच इन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़नुमा कलंक दिए हैं।

दरअसल ये पूरा मामला किराड़ी विधानसभा में जलजमाव की समस्या सामने आने के बाद से शुरू हुआ है। आप नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर कूड़े के नए ढेर बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने दिल्ली को 3 कलंक दिए

सौरभ भारद्वाज ने कहा- दिल्ली में करीब 15 साल एमसीडी के अंदर भाजपा का शासन रहा। भाजपा ने दिल्ली की जनता को 3 कलंक दिए। कूड़े के 3 पहाड़ दिल्ली के कलंक कहलाए। सीएम रेखा गुप्ता खुद उस कलंक की हिस्सेदार हैं, क्योंकि वो भाजपा की पार्षद कई बार लगातार रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5300 सिम, 32 राज्य, कंबोडिया तक जाल; 1100 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड कौन?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले 2 आरोपी दबोचे गए, लूटी गई पिस्टल बरामद

भलस्वा का कूड़ा किराड़ी पहुंच रहा

आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा- दिल्ली की भाजपा सरकार आगे आने वाली सभी नस्लों को कैंसर जैसी बीमारी का तोहफा दे रही है। इसके पीछे तर्क देते हुए कहा- दिल्ली के किराड़ी में भलस्वा लैंड फिल का हजारों ट्रक कूड़ा जमा किया जा रहा है। यहां कूड़े की कई-कई फिट मोटी परत जमा कर दी गई है। कई जगह कूड़े के नए पहाड़ भी दिख रहे हैं।

दिल्ली को बनाएंगे कैंसर कैपिटल

ये कूड़ा हमारे ग्राउंड वाटर को प्रदूषित करके हमेशा के लिए जहर बना देगा। किराड़ी जैसे जगहों पर रहने वाले लोग जब ऐसे पानी को पिएंगे, तो उनको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ेगा। आप नेता ने कहा- मुझे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दिल्ली को ये हिंदुस्तान की कैंसर कैपिटल बनाएंगे।

एलजी और सीएम अपने घर कूड़ा क्यों नहीं ले जाते?

आप नेता ने हमलावर होते हुए कहा- मुख्यमंत्री अपने घर क्यों नहीं ले जातीं ये कूड़ा। किराड़ी से भरकर ले जाएं और अपने घर के बाहर बिछा दें। डीडीए के चीफ हैं, उनके घर में भी बहुत बड़ा पार्क है, एक ट्रक कूड़ा एलजी क्यों नहीं ले जाते अपने घर?

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।