Haryana senior citizens can visit pilgrimage sites by train for free हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का बड़ा तोहफा, ट्रेन से फ्री में कर सकेंगे तीर्थ स्थलों का दर्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का बड़ा तोहफा, ट्रेन से फ्री में कर सकेंगे तीर्थ स्थलों का दर्शन

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेनों से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कराया जाएगा। मंगलवार को हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Wed, 11 March 2026 09:08 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गुरुग्राम
share
हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का बड़ा तोहफा, ट्रेन से फ्री में कर सकेंगे तीर्थ स्थलों का दर्शन

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेनों से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कराया जाएगा। मंगलवार को हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग तथा आईआरसीटीसी के सर्कल रिजनल मैनेजर (सीआरएम ) हरजोत सिंह संधू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। महानिदेशक पांडुरंग ने बताया कि प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाने के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है।

अब तक अलग-अलग जिलों से हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों पात्र बुजुर्गों को अयोध्या समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की योजना बनाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेती-किसानी की भी पढ़ाई, वोकेशनल कोर्स शुरू होगा

खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी

ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए तथा एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों आदि का प्रबंध तथा ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद पर भी अमेरिका-ईरान युद्ध की छाया, शादी के सीजन में जोड़ों के सपने टूटे

इन पवित्र स्थलों पर ले जाने का हुआ करार

आईआरसीटीसी के साथ हुए समझौते के तहत हरियाणा से अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णो देवी तथा शिरडी और शनि शिंगणापुर तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने बारे समझौता हुआ है। जरूरत अनुसार और तीर्थ स्थल भी जोड़े जा सकते हैं । यात्रियों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में एडमिशन लेता था, स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मौका मिलेगा

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के हरियाणा के वरिष्ठ नागरिक जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, को निशुल्क पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति तीर्थ यात्रा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।